एक्सप्लोरर

शंकर रवानी हत्याकांड में बिहार से एक और गिरफ्तारी, आरोपी के घर से मिले AK समेत ऑटोमेटिक हथियार

Bokaro News: बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि हथियारों का जखीरा पटना के कुख्यात विकास सिंह और अमित मुखिया गिरोह का है. हथियार 2023 के नवंबर महीने में बोकारो लाये गये थे.

Jharkhand Crime: चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में बोकारो पुलिस को एक और सफलता मिली है. छापेमारी में आरोपी बीरेंद्र यादव के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ. बरामद हथियारों में पिस्टल इटली और चेक रिपब्लिक का बताया जा रहा है. शंकर रवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बीरेंद्र यादव बिहार के छपरा में पुश्तैनी घर से पकड़ा गया था. बता दें कि गैंगवार में 18 जुलाई को जिला बदर अपराधी और ठेकेदार शंकर रवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने घटना का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम गठित की. जांच के दौरान गैंगवार में शामिल बदमाशों का कनेक्शन बिहार से निकला. बोकारो पुलिस ने शंकर रवानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बीरेंद्र यादव को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया. बीरेंद्र यादव के घर छापेमारी में AK-47 समेत हथियार और गोली का जखीरा बरामद हुआ. बरामद चार पिस्टल में दो चेक रिपब्लिक और इटली के हैं.


शंकर रवानी हत्याकांड में बिहार से एक और गिरफ्तारी, आरोपी के घर से मिले AK समेत ऑटोमेटिक हथियार

शंकर रवानी हत्याकांड का पकड़ा गया एक और आरोपी 

बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि हथियारों का जखीरा पटना के कुख्यात विकास सिंह और अमित मुखिया गिरोह का है. हथियार 2023 के नवंबर महीने में बोकारो लाये गये थे. उन्होंने बताया कि शंकर रवानी हत्याकांड में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद कर लिया गया है. एसपी के मुताबिक विदेशी और ऑटोमेटिक हथियारों से बोकारो और धनबाद में बड़े अपराध को अंजाम देने की तैयारी थी. पुलिस पता लगा रही है कि कौन-कौन लोग अपराधियों के निशाने पर थे. 

छापेमारी में घर से मिला AK समेत ऑटोमेटिक हथियार

एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों में एक माउजर पिस्टल बिहार पुलिस का हो सकता है. जानकारी के मुताबिक माउजर पिस्टल अपराधी विकास सिंह बिहार पुलिस से छीन कर भागा था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि AK -47 का इस्तेमाल विकास सिंह गिरोह के शिपुल महतो ने भोला राय की हत्या में किया था. विदेशी हथियार के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी से संपर्क कर पुलिस और जानकारी जुटाएगी. 

ये भी पढ़ें-

हेमंत सोरेन की सरकार की पहल को JDU नेता सरयू राय ने सराहा, क्या हैं सियासी संकेत?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget