एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: 'पाला बदलने की सीमा होती है, नीतीश कुमार ने सभी लांघ दी', RJD ने साधा निशाना

Jharkhand Politics: बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच आरजेडी और कांग्रेस की झारखंड इकाई के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. दोनों पार्टियों ने नीतीश कुमार को अवसरवादी बताया है.

Jharkhand News: राष्ट्रीय जनता दल (NDA) और कांग्रेस (Congress) की झारखंड इकाइयों ने रविवार को बिहार में महागठबंधन को छोड़ने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की निंदा की और उन्हें 'अवसरवादी’ करार दिया. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जनता भविष्य में नीतीश को सबक सिखाएगी.

आरजेडी की झारखंड इकाई के महासचिव मनोज यादव ने नीतीश कुमार को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि बिहार के लोग विधानसभा चुनाव में नीतीश को करारा जवाब देंगे. पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा, ‘‘पाला बदलने की एक सीमा होती है, लेकिन नीतीश कुमार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं. हालांकि यह राजद के लिए अच्छा है. लोग अब उनके चरित्र से अवगत हैं.’’

जिधर देखा खीर, उधर गए फिर- राजेश ठाकुर
उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में राजद बहुमत से जीतेगी, क्योंकि जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी बिहार में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है.’’ ठाकुर ने  कहा कि कुमार ने बार-बार पाला बदलकर स्वयं की एक अवसरवादी की छवि बना ली है. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी में एक कहावत है- ‘जिधर देखा खीर, वहां गए फिर’ और यह नीतीश कुमार पर सटीक बैठती है.’’

जनता  सिखाएगी सबक- ठाकुर
ठाकुर ने कहा, ‘‘लोग उन्हें जानते हैं और वे उन्हें सबक सिखाएंगे. एक नीतीश कुमार के जाने से विपक्षी गुट ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.’’ ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘सत्ता की भूखी’’ है और उसका लोगों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. 

18 महीने पहले ही छोड़ा था NDA का साथ
नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी’’ इसलिए उन्होंने बीजेपी के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया. नीतीश 18 महीने पहले बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे. कुमार के शाम तक नयी सरकार का गठन करने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर बोले बाबूलाल मरांडी, 'आश्चर्य है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget