एक्सप्लोरर

Jharkhand: अतीक अहमद की हत्या पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले- 'कब तक देश...'

Atiq Ahmed Shot Dead: सीएम सोरेन ने कहा कि चीजों को मैनेज करके कब तक देश चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हर अपराध के लिए कानून में सजा है. यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है.

Ranchi News: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीजों को मैनेज करके कब तक देश चलाया जा सकता है. सीएम ने आगे कहा कि हर अपराध के लिए कानून में सजा है. यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है.

'मैंनेज करने से विश्व गुरू नहीं बना जा सकता'
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैनेज करने से देश चलता तो और कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि मैंनेज करने से विश्व गुरू नहीं बना जा सकता है, लेकिन हर गुनाह का कानून में सजा है और पुलिस कस्टडी में इस तरह से हत्या होने कई तरह के सवाल खड़े करता है.

शनिवार को पुलिस कस्टडी में कर दी गई थी अतीक और अशरफ की हत्या
बता दें कि  गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी. यह घटना उस वक्त घटी जब पुलिस भारी सुरक्षा घेरे में अतीक और उसके भाई को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी. उसी समय मीडियाकर्मी की वेषभूसा में तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर बंदूक से हमला किया और उनकी हत्या कर दी.

अतीक पर दर्ज थे 101 आपराधिक मामले
इस हमले में अतीक को आठ जबकि अशरफ को 6 गोलियां लगी थीं. पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या पर विपक्ष कई तरह के सवाल उठा रहा है. इस हत्याकांड के बाद यूपी की पुलिस सर्तक है और हर जिले में धारा 144 लागू है. अतीक अहमद पर 101 आपराधिक मामले दर्ज थे. 

मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित
इस हत्या मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया है. इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है और एक पर्यवेक्षक दल भी बनाया गया है. आयोग दो महीने के भीतर मामले की जांच कर शासन को सौंपेगा.

Ranchi: नियोजन नीति के खिलाफ CM आवास घेरने की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में कई छात्र नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget