एक्सप्लोरर

Jharkhand में 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ranchi News: झारखंड में  50 हजार सहायक शिक्षकों (Assistant Teachers) की नियुक्ति की जाएगी. कैबिनेट ने सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर मंजूरी दे दी है.

Jharkhand Assistant Teachers Appointment: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की कैबिनेट ने राज्य के स्कूलों में 50 हजार सहायक शिक्षकों (Assistant Teachers) की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनट की बैठक में मंजूर किए गए प्रस्ताव के अनुसार प्राइमरी स्कूलों में 20 हजार 825 और मिडिल स्कूलों में 29 हजार 175 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल (Vandana Dadel) ने बताया कि बैठक में कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. राज्य में अराजपत्रित श्रेणी के सभी पुलिसकर्मियों को अब प्रतिवर्ष एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश (कंपनसेटरी लीव) भी मिलेगा. इस फैसले से सिपाही, हवलदार, अवर निरीक्षक और निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे.

बढ़ाई गई छात्रवृत्ति की राशि
कैबिनेट ने राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी है. कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को पहले प्रतिमाह पांच सौ रुपये की छात्रवृत्ति मिलती थी, अब यह राशि 1000 रुपये कर दी गई है. इसी तरह कक्षा 5 से 6 के बच्चों को अब 1000 की जगह 1500, कक्षा सात से आठ तक के बच्चों को 1500 की जगह 2500 रुपये और कक्षा 9 से 10 तक के बच्चों को 2250 के बजाय 4500 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी.

बदला गया मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम
राज्य में लागू मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्री बाई फूलो समृद्धि योजना कर दिया गया है. इस योजना के तहत कक्षा 8 और 9 की बालिकाओं को 2500 रुपए, 10वीं में 5000 रुपए, 11वीं और12वीं में 5000 रुपए एवं 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर एकमुश्त 20000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

ये भी जानें 
एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवसृजित 3 डिग्री कॉलेजों के लिए भी 87 पद स्वीकृत किए गए हैं. इसी तरह रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवगठित कोलेबिरा डिग्री कॉलेज में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए 87 पद सृजित किए गए. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य में अब तक 15 लाख परिवार को लाभ मिलता है, अब इस योजना में कुल 20 लाख परिवार लाभान्वित होंगे.

ये भी पढ़ें:

Prem Prakash Arrested: सीएम हेमंत सोरेन का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, कल छापेमारी में मिली थीं दो AK- 47 राइफल

Jharkhand ED Raid: प्रेम प्रकाश के ठिकाने से AK-47 राइफलें बरामद, BJP सांसद बोले- NIA करे जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget