एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raid: प्रेम प्रकाश के ठिकाने से AK-47 राइफलें बरामद, BJP सांसद बोले- NIA करे जांच

Ranchi News: प्रेम प्रकाश के रांची (Ranci) स्थित ठिकाने पर चल रही ED की छापामारी के दौरान 2 एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं. बीजेपी ने मामले में हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. 

Jharkhand ED Raid AK-47 Recovered: झारखंड (Jharkhand) में सत्ता के करीबी कारोबारी प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) के रांची (Ranci) स्थित ठिकाने पर चल रही ईडी (ED) की छापामारी के दौरान 2 एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं. बताया जा रहा है कि ये राइफलें हरमू स्थित उसके ठिकाने पर एक आलमारी की तलाशी के दौरान मिलीं. इसके अलावा कुछ अन्य हथियारों की बरामदगी की भी सूचना है. इसकी जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित किया गया है. प्रेम प्रकाश को झारखंड के सत्ता के गलियारे में पावर ब्रोकर के रूप में जाना जाता है. ईडी की टीमों ने उसके और उसके करीबियों के 18 ठिकानों पर बुधवार सुबह से छापामारी शुरू की है. इसके पहले 25 मई को भी उसके आधा दर्जन ठिकानों पर छापामारी में कई कीमती सामान बरामद किए गए थे. एक कंबोडियन कछुआ भी उसके घर से मिला था, जिसे बाद में एक चिड़ियाघर को सौंप दिया गया था. 

एनआईए को करनी चाहिए जांच 
एके-47 की बरामदगी की खबर फैलते ही प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेता राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हो गए हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर कहा है कि, झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी प्रेम प्रकाश जी के यहां सूत्रों के अनुसार ईडी ने एके-47 बरामद किया है. यानी वह आतंकवादी व नक्सलियों का सरगना है. एनआईए को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेनी चाहिए.

'राज्य में सत्ता किस तरह के लोग चला रहे हैं'
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रेम प्रकाश की राज्य की सरकार में कितनी ऊंची पहुंच रही है, ये हर कोई जानता है. अब उसके आवास से एके-47 की बरामदगी इस बात का सबूत है कि राज्य में सत्ता किस तरह के लोग चला रहे हैं.

जांच एजेंसी को मिले इनपुट 
बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई इनपुट्स मिले थे, जिसके आधार पर अवैध खनन से जुड़े मामले पर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Prem Prakash Profile: झारखंड का सबसे बड़ा पावर ब्रोकर माना जाता है प्रेम प्रकाश, जानें कैसे सत्ता के गलियारे तक बनाई पहुंच 

ED Raid in Jharkhand: मनी लॉड्रिंग मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, रेड में बरामद हुए अहम दस्तावेज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget