एक्सप्लोरर

Prem Prakash Arrested: सीएम हेमंत सोरेन का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, कल छापेमारी में मिली थीं दो AK- 47 राइफल

ED ने कल रात रांची से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया. कल रांची में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में दो AK- 47 राइफल बरामद की गई थी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. ED ने कल रात रांची से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया. कल रांची में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में दो AK- 47 राइफल और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. झारखंड में कथित अवैध खनन के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. कल प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ झारखंड,  बिहार, तमिलनाडु और एनसीआर में करीब 17-20 परिसरों पर छापेमारी की थी. सूत्रों ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और मिश्रा के करीबी एवं बाहुबली बच्चू यादव से पूछताछ के बाद ताजा सूचना सामने आने पर यह छापेमारी की गयी. मिश्रा और यादव दोनों को कुछ समय पहले इस मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

बीजेपी का सीएम और कांग्रेस पर हमला
बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में कहा कि प्रकाश ''झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल के सहयोगी हैं'' और उनके (प्रकाश) संबंधों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच की जानी चाहिए. बीजेपी के पूर्व नेता एवं वर्तमान में राज्य के निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि प्रेम प्रकाश को एके-47 राइफलें कैसे मिलीं और इस बात की संभावना है कि इसका कोई आतंकवादी संबंध हो.

किन आरोपों की जंच कर रही है ईडी
ईडी की जांच तब शुरू हुई जब एजेंसी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के कथित मामलों के संबंध में आठ जुलाई को मिश्रा और उनके कथित सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था जिनमें झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा सहित 19 स्थान शामिल थे. ईडी ने मार्च में मिश्रा और अन्य के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी शुरू की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मिश्रा ने ''अवैध रूप से बड़ी संपत्ति हड़प ली या अपने नाम करा ली.''

जुलाई की छापेमारी के तुरंत बाद, ईडी ने 50 बैंक खातों में पड़े 13.32 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली थी. एजेंसी ने कहा, ''जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य में विभिन्न व्यक्तियों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज शामिल हैं. इससे पता चला है कि जब्त की गई नकदी या बैंक बैलेंस वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुआ है.'' ईडी ने कहा था कि वह इसकी जांच कर रहा है कि झारखंड में अवैध खनन कार्यों से ''अपराध से अर्जित'' 100 करोड़ रुपये किस रास्ते से आये और कहां गये.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें:
Jharkhand ED Raid: प्रेम प्रकाश के ठिकाने से AK-47 राइफलें बरामद, BJP सांसद बोले- NIA करे जांच

Prem Prakash Profile: झारखंड का सबसे बड़ा पावर ब्रोकर माना जाता है प्रेम प्रकाश, जानें कैसे सत्ता के गलियारे तक बनाई पहुंच 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget