एक्सप्लोरर

2000 के नोट वापस लिए जाने पर BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- 'इस फैसले से लोग खुश लेकिन...'

2000 Rupee Note: आरबीआई द्वारा जारी दो हजार रुपये के नोटों के चलन से बाहर करने की घोषणा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कहा कि, मैंने पहले ही पूर्वनुमान लगाया था और आज आरबीआई ने इसकी घोषणा कर दी.

2000 Rupee Currency Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2 हजार के नोट को वापस लेने के फैसले की सराहना करते हुए बीजेपी सांसद (BJP MP) निशिकांत दुबे (Nishikand Dubey) ने कहा है कि इस फैसले से देश और देश की जनता खुश है. लेकिन कांग्रेस (Congress) के भ्रष्ट लोगों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. उन्होंने आरबीआई के फैसले को सही ठहराते हुए यह भी कहा कि इससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अवैध राजनीतिक फंड पर भी असर पड़ेगा. 

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिए गए अपने पुराने भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, मैंने पूवार्नुमान लगाया था कि दो हजार रुपये का नोट बंद हो सकता है और आज आरबीआई की तरफ से ये घोषण हो भी गई. इस निर्णय से देश खुश, जनता खुश, हम खुश लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट लोगों के बुरे दिन शुरू.

निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने पहले अनुमान लगाया था कि वित्त अधिकारी बढ़ते भ्रष्टाचार और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों में 2 हजार के नोट की भूमिका को देखते हुए, इन नोटों को वापस लेने के लिए कदम उठा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज आरबीआई ने आधिकारिक तौर पर इन नोटों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की है. यह कदम सीधे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अवैध राजनीतिक फंड को प्रभावित कर सकता है और वे इस पहल की सराहना करते हैं.

2000 के नोटों के लेकर आरबीआई का ये है कहना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो हजार रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है. इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है. आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई ने देश के सभी बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने और बदलने की सुविधा देने को कहा है. बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे. हालांकि एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे. इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. 

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट पर RBI के फैसले पर CM केजरीवाल बोले- 'इसीलिए हम कहते हैं PM पढ़ा लिखा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget