एक्सप्लोरर

श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन के सवाल पर NC सांसद मियां अल्ताफ का बड़ा बयान, 'उसको हर आदमी...'

Srinagar Katra Vande Bharat: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने कहा कि वंदे भारत को हर आदमी वेलकम करता है. मैं भी करता हूं.

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस से सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के सवाल पर कहा कि मैं आज कोई सियासी बात नहीं करना चाहता. वंदे भारत ट्रेन आई है तो बहुत अच्छी बात है. उसको हर एक आदमी वेलकम करता है. मैं भी करता हूं. हज़रत मियां निजामुद्दीन कियानवी (आरए) के उर्स के मौके पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही.

उर्स को लेकर क्या बोले?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद ने उर्स को लेकर कहा, "देशभर से लोग उर्स में शामिल होने के लिए आए हैं. इसकी तैयारी हम बहुत पहले से करते आ रहे हैं. लोग भी पहले जून से (जून की पहली तारीख) आना शुरू कर देते हैं. लेकिन दुआ की खास तकरीब जो होती है वो 8 जून को होती है.  इस साल हमने बकरीद की वजह से 9 तारीख को कल दुआ रखी है."

बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के पूर्व बीजेपी चीफ रवींद्र रैना ने कहा, "बाबा की नगरी में दो दिन का उर्स आज शुरू हुआ है. 8 और 9 जून को यहां कंगन गांदरबल में जो दरगाहें हैं, लाखों की तादाद में लोग पूरे जम्मू-कश्मीर से पूरे हिंदुस्तान से, राजौरी, पुंछ, कश्मीर और जम्मू से यहां हर साल पहुंचते हैं. ये वो मुक़द्दस जगह है जहां अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाती है. मैं जब भी यहां आता हूं मुझे बड़ी खुशी होती है. जो भी इस जगह आता है, दुआ करता है, उसकी हर एक दुआ पूरी होती है."

वंदे भारत जबरदस्त प्रोजेक्ट- रवींद्र रैना

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर उन्होंने कहा, "वंदे भारत ट्रेन कश्मीर को पूरे हिंदुस्तान से जोड़ रही है. बहुत जबरदस्त प्रोजेक्ट की शुरुआत प्राइम मिनिस्टर साहब ने की है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल के जरिए रास्ता जुड़ने से कश्मीर की आवाम को फायदा होगा और पूरे मुल्क की आवाम को फायदा होगा. यहां हर साल जो लाखों-करोड़ों लोग कश्मीर आते हैं, वो आसानी से पहुंच सकेंगे. कश्मीर के लोग भी जो मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं, आसानी से यहां के बच्चे और लोग बाहर जा सकेंगे." 

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget