एक्सप्लोरर

कटरा से श्रीनगर वाली वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों में उत्साह, 'जय माता दी' के नारे लगे

Katra Vande Bharat News: कटरा से श्रीनगर के लिए पहली बार वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई, जिसमें यात्रियों का उत्साह देखने लायक था. "जय माता दी" के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सफर तय किया.

Katra News: शुक्रवार (6 जून) को यात्रियों को लेकर पहली बार वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर के लिए रवाना हुई. श्रीनगर जा रही इस पहली ट्रेन में सफर करने का उत्साह यात्रियों में देखते ही बनता था. जम्मू-कश्मीर के कटरा से जैसे ही ट्रेन नंबर 26401 वंदे भारत एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के लिए रवाना हुई, तो यात्रियों में जोश अलग ही स्तर पर था. प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री बस इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, ताकि वह इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बन सकें, जो कश्मीर घाटी को पूरी दुनिया से जोड़ता है.

यात्रियों में दिखा जबरदस्त उत्साह 
देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे श्रद्धालुओं में कई ऐसे भी थे, जो शनिवार (7 जून) सुबह ही कटरा पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही उन्हें श्रीनगर तक रेल सेवा शुरू होने की सूचना मिली, कई यात्रियों ने तुरंत इस ट्रेन की टिकट बुक की और माता के दर्शनों से पहले श्रीनगर तक का सफर तय करने का मन बना लिया. इस ट्रेन की आठों बोगियां उस समय "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठीं, जब ट्रेन ने अपना ऐतिहासिक सफर शुरू किया. पूरी ट्रेन भक्ति और देशभक्ति के जयकारों से सराबोर हो गई.

यात्रियों ने साझा किया अनुभव
इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी से कटरा पहुंचे सचिन और उनके दोस्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे. सचिन के मुताबिक, जैसे ही उन्हें वंदे भारत ट्रेन के कश्मीर जाने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत टिकट बुक की और माता के दर्शन से पहले श्रीनगर जाने का फैसला कर लिया. सचिन के अनुसार, ऐसा मौका जीवन में दोबारा नहीं मिलता, जब उन्हें पहली बार उस वंदे भारत में बैठने का अवसर मिला जो देश को कश्मीर घाटी से जोड़ रही है.

वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आए एक परिवार का दावा है कि वे पहले भी कई बार श्रीनगर जा चुके हैं, लेकिन मात्र 3 घंटे में श्रीनगर पहुंचना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा अनुभव था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget