एक्सप्लोरर

कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड, खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोकी गई

Vaishno Devi Yatra Suspended: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है तो कही बाढ़ से लोगों को परेशानी हो रही है.

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है. कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड हुआ है. जम्मू के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सोमवार देर रात से हो रही भारी और लगातार बारिश के बाद माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक तेज बारिश के बाद सबसे पहले हिमकोटि रूट बंद किया गया. मौसम में सुधार न होने पर बोर्ड ने पूरी यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया. 

श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, "श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्थिति सामान्य होने पर वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू की जाएगी." प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है. साथ ही श्राइन बोर्ड के आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट का पालन करने का आग्रह किया है.

किन-किन इलाकों में बाढ़ का खतरा?

वहीं, भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के कारण रावी नदी पर बने रंजीत सागर बांध के सभी द्वार खोल दिए गए हैं. डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, सांबा और उधमपुर जिलों में 27 अगस्त सुबह 5:30 बजे तक मध्यम से तेज़ बाढ़ का खतरा बना हुआ है. निचले इलाके जलमग्न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. इमरजेंसी की स्थिति में 112 डायल करने की बात कही गई है.

जम्मू में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग की ओर से जम्मू क्षेत्र के लिए मंगलवार (26 अगस्त) को रेड वार्निंग जारी की गई है. कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. सुबह 08:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है. अकेले जम्मू में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, सांबा में 136 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि कठुआ के बुर्मल में 97.5 मिमी, रियासी में 84 मिमी और भद्रवाह में 92 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जम्मू में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग की ओर से जम्मू क्षेत्र के लिए मंगलवार (26 अगस्त) को अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर बेहद अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. सुबह 08:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है. अकेले जम्मू में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, सांबा में 136 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि कठुआ के बुर्मल में 97.5 मिमी, रियासी में 84 मिमी और भद्रवाह में 92 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कई नदियां उफान पर

केंद्र शासित प्रदेश में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के इलाके के लोगों के लिए चिंता बढ़ गई है. प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इन जगहों पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget