एक्सप्लोरर

जम्मू: डोडा में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, 10वीं-11वीं की परीक्षा स्थगित, CM बोले- हालात गंभीर

Doda Cloudburst: जम्मू के डोडा में बादल फटने से कई घर तबाह हो गए. इलाके में भारी बारिश हो रही है. इस बीच वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है. सीएम उमर अब्दुल्ला स्थिति पर नजर बनाए हैं.

जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश जारी है. इस बीच मंगलवार (26 अगस्त) को डोडा में बादल फटने से तबाही आई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घरों को नुकसान हुआ. इलाके में बचाव अभियान चलाया जा रहा है. डोडा के डीसी हरविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है. प्रभावित क्षेत्र सड़क मार्ग से ठीक नहीं है और वहां तक पहुंचने के लिए 40–50 मिनट का पैदल सफर करना पड़ रहा है, जिससे बचाव अभियान की चुनौतियां और बढ़ गई हैं. 

10वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित- JKBOSE

27 अगस्त को होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कहा कि नए डेट की जानकारी अलग से दी जाएगी. 

तीन दिनों से हो रही है बारिश

उन्होंने बताया कि तीन दिन से लगातार बारिश जारी है, बीती रात बहुत बारिश हुई. दो जगह चारवा और मरम्मत में बादल फटा. तीन फुट ब्रिज डैमेज हुआ है. चिनाब नदी खतरे से ऊपर है. 

डोडा के कमिश्नर ने एक्स पर कहा कि लगातार बारिश, भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण जंगलगवार नाले पर एनएच-244 (डोडा–किश्तवाड़) पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, क्योंकि सड़क का एक हिस्सा बह गया है. लोगों से अपील है कि बहाली तक यात्रा से बचें.

इस बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि हालात गंभीर है, खुद नजर बनाए हुए हैं.

जम्मू का दौरा करेंगे उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है. मैं व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी करने के लिए श्रीनगर से जम्मू जाने वाली अगली फ्लाइट से जाऊंगा. इस बीच आपातकालीन बहाली कार्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपायुक्तों (DCs) को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.''

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उधमपुर से बीजेपी के सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की. उनके अनुसार, भलेसा के चरवा इलाके में अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है. अभी तक इस अचानक आई बाढ़ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और मेरे कार्यालय को नियमित रूप से अपडेट दिए जा रहे हैं.

भारी बारिश को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए जम्मू क्षेत्र के प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है. मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के लिए 26 अगस्त 2025 को रेड वार्निंग जारी की गई है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

सुबह 08:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश हुई है-

सांबा : 136.0 मिमी
बुर्मल (कठुआ): 97.5 मिमी
जम्मू (जम्मू): 93.0 मिमी
भद्रवाह (डोडा): 92.0 मिमी
रियासी : 84.0 मिमी

अधिकारी ने सुबह साढ़े 10 बजे बताया कि जम्मू संभाग में अगले 40 घंटों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जलस्तर वर्तमान में चेतावनी स्तर पर है. एहतियात के तौर पर निवासियों और पर्यटकों को नदी किनारों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त सलाह दी जाती है.

चशोती में आई थी तबाही

14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने से कई घर बह गए और कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई. 

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त
भारत-PAK में बातचीत शुरू करने को लेकर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'RSS कहता है तो ठीक लेकिन...'
भारत-PAK में बातचीत शुरू करने को लेकर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'RSS कहता है तो ठीक लेकिन...'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी नेशनल कॉन्फ्रेंस, फारूक अब्दुल्ला ने की लंबी बैठक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी नेशनल कॉन्फ्रेंस, फारूक अब्दुल्ला ने की लंबी बैठक
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget