जम्मू: वैष्णो देवी यात्रा फिर रोकी गई, जानिए क्या है ताजा अपडेट?
Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा को एक बार फिर बंद कर दिया गया है. ये यात्रा 26 अगस्त के बाद से बुधवार से शुरू हुई थी. वहीं एक बार फिर इसे रोक दिया गया है.

वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर बंद कर दी गई है. मौसम खराब होने की वजह से सुबह मौसम अगर क्लियर होगा तभी यात्रा शुरू होगी. बुधवार (17 सितंबर) को करीब 5:30 बजे यात्रा को कटरा से बंद कर दिया गया है. 26 अगस्त के बाद से ये यात्रा बुधवार से शुरू की गई थी.
इससे पहले माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने अनुकूल मौसम होने की स्थिति में यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले हुए कई श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे थे, लेकिन अब उनके हाथ एक बार फिर निराशा लगी है.
दरअसल, कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था.
गौरतलब है कि भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था.
























