एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र आज से, अब्दुल रहीम राथर का स्पीकर चुना जाना तय, कौन होगा डिप्टी स्पीकर?

Jammu Kashmir Assembly Session: नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं. 2002 से 2008 तक विपक्ष के नेता रहे हैं. 

Jammu Kashmir First Assembly Session: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला पांच दिवसीय सत्र सोमवार (4 नवंबर) से शुरू होगा. विधानसभा सत्र के पहले दिन नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्य सूची के अनुसार सदन सोमवार को पहली बैठक में अध्यक्ष का चुनाव करेगा.

जम्मू कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राथर का नाम आगे बढ़ाएंगे. जबकि विधायक अर्जुन सिंह राजू प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. इससे पहले, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी की ओर से 80 वर्षीय राथर को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना है. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘हम सहज स्थिति में हैं, क्योंकि सत्ता पक्ष के पास पर्याप्त संख्या है. अब राथर साहब विधानसभा अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’’ 

BJP ने उपाध्यक्ष के लिए रैना का नाम आगे किया 

राथर इससे पहले पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं. वह 2002 से 2008 तक विपक्ष के नेता भी थे. जब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने राज्य में शासन किया था. विधायक दल की रविवार को हुई बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नरिंदर सिंह रैना को अपना उम्मीदवार नामित किया. 

बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम नहीं बताया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि विधानसभा में इन प्रमुख पदों पर सरकार और विपक्ष के बीच कोई अनौपचारिक सहमति बनी है या नहीं. 

कब हुआ था विधानसभा का आखिरी सत्र?

छह साल से अधिक के अंतराल के बाद सोमवार को सदन की बैठक होगी. विधानसभा का आखिरी सत्र जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से एक साल पहले 2018 की शुरुआत में आयोजित किया गया था. विधानसभा सत्र के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं. सदन की बैठकों के कैलेंडर के अनुसार, सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और इसके बाद उपराज्यपाल (एलजी) का अभिभाषण होगा. 

'देवेंद्र सिंह राणा का निधन जम्मू कश्मीर के लिए क्षति', BJP के नेताओं ने MLA को दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget