एक्सप्लोरर

अपनी गाड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं तो सावधान! वाहनों की एंट्री पर सख्ती, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने क्या बताया?

Jammu and Kashmir Travel News: जम्मू-कश्मीर में अब बिना लीगल डॉक्यूमेंट्स के गाडियों की एंट्री नहीं होगी. सड़क हादसों को कम करने के लिए गाडियों की एंट्री को सख्ती से रोका जाएगा.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अब बिना लीगल डॉक्यूमेंट्स के गाडियों की एंट्री नहीं होगी. प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन ने कठुआ दौरे के दौरान बताया कि जल्द ही एक मानव रहित प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री वाहन, खासकर बसें, राज्य में प्रवेश करने से पहले ही अपना यात्री टैक्स ऑनलाइन चुका सकेंगी.

लीगल डॉक्यूमेंट्स के बिना जम्मू-कश्मीर में प्रवेश नहीं 

इस प्रणाली के माध्यम से कोई भी वाहन बिना लीगल डॉक्यूमेंट्स और फिटनेस के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. महाजन ने बताया कि इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है और अगले तीन से चार महीने में इसे पूर्ण रूप से लागू करने की योजना है. उन्होंने बताया कि टोल पोस्ट के समाप्त होने के बाद बहुत से चेक और बैलेंस खत्म हो गए थे, जिससे नियमों के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ीं.

यह नई प्रणाली पूरी तरह से टेक्नोलॉजी आधारित होगी, जिससे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सकेगा. जम्मू-कश्मीर में गाड़ी के प्रवेश करने से पहले ही ऑनलाइन फीस अदा कर सकेगी. इसके लिए क्यूआर कोड, लिंक जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम किया जा रहा है. कुछ तकनीकी संस्थाओं के साथ भी बातचीत चल रही है.

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सख्ती 

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अनफिट गाडियों की एंट्री को सख्ती से रोका जाएगा और इसके लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब तक तकनीकी प्रणाली पूरी तरह लागू नहीं हो जाती, तब तक विशेष टीमों के माध्यम से गाडियों की जांच जारी रहेगी.

महाजन ने बताया कि प्रदेश में लंबे समय से लंबित पड़े ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग प्रक्रिया को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है. कुल 90 हजार लंबित लाइसेंसों में से लगभग 69 हजार की प्रिंटिंग पूरी हो चुकी है और 25 हजार से ज्यादा कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे भी जा चुके हैं. मुझे खुशी है कि कई लोगों को ट्विटर के माध्यम से यह बताते हुए देखा कि उन्हें अपना लाइसेंस डाक से मिल चुका है. जो बैकलॉग बचा है वह अगले कुछ दिनों में पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लाइसेंस गलत पते या अन्य कारणों से वापस आ जाते हैं, उनके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों की जानकारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी, ताकि कोई भी नागरिक अपने दस्तावेजों से वंचित न रहे.

यह भी पढें -

Tulip Garden: ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, सिर्फ दो हफ्ते में बनाया शानदार रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget