एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'पुल समय से बन गया होता तो नहीं होता नाव हादसा', मृतकों के परिजनों का फूटा गुस्सा

Srinagar Boat Capsized: मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं. 45 वर्षीय फैयाज मलिक के जुड़वां बेटे और पत्नी फिरदौसा नाव हादसे का शिकार हो गये. तीनों गंडबल के कब्रिस्तान में दफन होंगे.

Jammu Kashmir Jhelum River Boat Sink: श्रीनगर के झेलम नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल थे. तीनों लोगों को गंडबल के कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी चल रही है. झेलम नदी के किनारे गंडबल गांव लाल चौक से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बसा है. गंडबल सरकारी दफ्तरों की फाइल में एक गांव है. गांव के विकास का जिम्मा पंचायत पर है. कब्रिस्तान के बाहर लगे बोर्ड पर सरपंच गुलाम मोहिउद्दीन का जिक्र है. उन्होंने 2022 में कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल को ठीक करवाया. आज इसी कब्रिस्तान में एक ही परिवार के तीन लोग सुपुर्द ए खाक हो रहे हैं. 

जम्मू कश्मीर में नाव डूबने से 6 की मौत

मृतकों में 45 वर्षीय फैयाज मलिक के जुड़वां बेटे और पत्नी फिरदौसा शामिल हैं. जुड़वां बच्चे मुदसिर और तनवीर की उम्र 10-11 साल है. फैयाज मलिक का परिवार मंगलवार सुबह नाव दुर्घटना में जान गंवा बैठा. बता दें कि नाव पर सवार होकर 19 लोग झेलम नदी पार कर रहे थे. पानी का तेज बहाव होने के कारण नाव पलट गयी. पलटने के बाद नाव निरमनदीन पुल से टकरा कर डूब गयी. हादसे के बाद पानी में छलांग मारकर चार लोगों को निकाल लिया गया. मौके पर बचाव राहत का कार्य शुरू किया गया. बचाव दल ने और 15 लोगों को पानी से निकाला. इस दौरान छह लोगों की मौत हो गयी.


Jammu Kashmir: 'पुल समय से बन गया होता तो नहीं होता नाव हादसा', मृतकों के परिजनों का फूटा गुस्सा

झेलम नदी पार करने के दौरान हादसा

मृतकों में फैयाज मलिक की बीवी और बच्चे शामिल हैं. फैयाज के दोनों बच्चों का स्कूल बैग बरामद किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम है. पुरुष और महिलायें मृतकों के लिए आंसू बहा रहे हैं. नदी में कुछ लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है. लोगों का गुस्सा प्रशासन और नेताओं पर है. गुस्से की वजह इलाके में पिछले एक साल से निर्माणाधीन पुल है. पुल फुटब्रिज यानी पैदल आने जाने के लिए बनाया गया है.

काम 2013 में शुरू होकर धीमी गति से 2016 तक चला. अब पुल निर्माण का काम अचानक रुक गया. आज बच्चों और अभिभावकों को लाल चौक के पास नाव से पहुंचाने का प्रबंधन हुआ. एक केबल और एक रस्सी से नाव को जोड़ा गया. खींचने पर नाव एक किनारे से दूसरे तक आने जाने लगी. आज सुबह नाव स्कूली बच्चे और अभिभावकों को लेकर जा रही थी. सपोर्ट के लिए लगी केबल टूटने से नाव पलट गयी. नाव दुर्घटना निर्माणाधीन पुल का पिलर से टकराने के कारण हुआ. लोगों का आरोप है पुल समय से बन गया होता तो नाव हादसा नहीं होता.

स्थानीय युवा ने गुस्से में कहा, "लाल चौक को तीन महीने में स्मार्ट सिटी बनाया गया. दुनिया को दिखाने के लिए लाखों की लाइट और टाइल्स लगाए गए. सच ये है कि दुनिया के लिए कश्मीर जन्नत है लेकिन हमारे लिए जहनुम है." हालांकि अभी साफ नहीं है कि नाव पर दुर्घटना के समय कितने लोग सवार थे. श्रीनगर आयुक्त बिलाल मोहिउद्दीन ने कहा कि नाव हादसे में छह लोगों की मौत हुई है. तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. तीन अभी भी पानी में लापता बताये जा रहे हैं. 

Jammu-Kashmir: 'भारत लोकतांत्रिक देश है पुलिस स्टेट नहीं', जम्मू-कश्मीर HC ने क्यों कहनी पड़ी ये बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget