एक्सप्लोरर

Mata Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा कब फिर से होगी शुरू? श्राइन बोर्ड ने बताया

Mata Vaishno Devi Yatra Resumed: श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 18 दिनों से स्थगित है. इस बीच श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि मौसम ठीक रहा तो 14 सितंबर से यात्रा शुरू होगी.

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होगी. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ये जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और ट्रैक के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित की गई यात्रा शुरू होगी, बशर्ते मौसम की स्थिति अनुकूल रहे.

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा आज (शुक्रवार) लगातार 18 वें दिन स्थगित है. 26 अगस्त को कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुंवारी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ था. भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे. यात्रा को उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था.

मंदिर में होती रही पूजा

भूस्खलन के बाद अब गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है. जम्मू-कश्मीर के लिए पिछला कुछ सप्ताह काफी कठिन रहा है. यहां हुई बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिए और कई जिंदगियां छीन ली. 

वैष्णो देवी यात्रा स्थगित रहने की वजह से कटरा बेस कैंप पूरी तरह सुनसान है. हालांकि कुछ लोग ‘दर्शनी ड्योढ़ी’ (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना करते रहे हैं. बता दें कि यात्रा स्थगित होने के बाद भी मंदिर खुला रहा. पुजारी रोज प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं.

स्कूल और हाईवे खुले

बाढ़ बारिश के बीच जम्मू संभाग में बुधवार (10 सितंबर) को स्कूल दोबारा खोले गए. ये स्कूल पिछले पंद्रह दिनों से भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बंद थे.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 9 दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार को ट्रैफिक के लिए लिए खोल दिए गए. यह 270 किलोमीटर लंबा हाईवे, कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र ऑल-वेदर रोड है. इसे 30 अगस्त को खोला गया था, लेकिन फिर से बंद करना पड़ा. हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर में लगभग 12,000 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget