एक्सप्लोरर

JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद का बयान, 'PM मोदी मुसलमानों के लिए काम करते हैं लेकिन...'

Shehla Rashid News: जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और लेखिका शेहला रशीद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मुसलमानों के लिए काम तो करते हैं लेकिन प्रचार नहीं करते.

Shehla Rashid On PM Modi: जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और लेखिका शेहला रशीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें फेयर एडमिनिस्ट्रेटर बताया है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उनकी ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं का भी जिक्र किया. लेखिका ने दावा करते हुए कहा कि उनकी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंच रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि PM मुसलमानों के लिए किए गए कामों के बारे में प्रचार नहीं करते हैं. 

जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य नेताओं से कैसे अलग हैं, तो लेखिका शेहला रशीद ने कहा, ''देखिए पीएम नरेंद्र मोदी जब भी कोई योजना लाते हैं, चाहे वह आवास योजना हो, मुद्रा योजना हो या कोई अन्य, इसका लाभ सभी को मिल रहा है. अगर आप सच्चर कमेटी की रिपोर्ट देखें तो उसमें ये बात लिखी हुई थी कि उस समय जवाहर योजना जैसी योजनाओं के तहत मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया था.''

बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा- शेहला रशीद

न्यूज एजेंसी आईएनएस से बातचीत में शेहला रशीद ने आगे कहा, ''आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सारी व्यवस्थाओं को डिजिटल कर दिया है. कोई भी वहां पर आपके साथ भेदभाव करने के लिए बैठा हुआ नहीं है. सभी को बिना भेदभाव के इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. ये बहुत बड़ा बदलाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जो बात अलग है, वह है वह अपने काम का प्रचार नहीं करते. वो ये नहीं कहते हैं कि हमने मुसलमानों के लिए ये कर दिया, हमने मुसलमानों के लिए वो कर दिया. जबकि उन्होंने किया होगा."

पीएम मोदी हमसे वोट की अपेक्षा भी नहीं रखते- शेहला रशीद

शेहला रशीद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ये भी कहा, ''पीएम मोदी कहते हैं कि सिर्फ चार जातियां हिंदुस्तान में हैं. इसमें युवा, गरीबी, महिला और कुछ इस तरह का उन्होंने चार कहा है. जिन्हें विकास की जरूरत है वो उन्हीं का विकास कर रहे हैं लेकिन वो इस बारे में चर्चा नहीं करते हैं. वो हमसे वोट की अपेक्षा भी नहीं रख रहे हैं. वो चाहते हैं कि मुस्लिम समाज अपने पांव पर खड़ा हो और अपना विकास करे. वो मुस्लिम समाज के लिए रिफॉर्म की बात करते हैं और कहते हैं कि आप तरक्की कीजिए.''

उन्होंने आगे कहा, ''पीएम का कहना है कि हिंदुस्तान एक आजाद मुल्क है. आप अगर जर्नलिस्ट बनना चाहें, आप बन सकते हैं. आप एक्टर बनना चाहते हैं तो वही बन सकते हैं. ये सभी आपकी मेरिट पर निर्भर करेगा. कुछ पार्टियां हमें इस भ्रम में रख रही हैं कि जब तक उनके परिवार से कोई प्रधानमंत्री का पद नहीं संभाले तब तक हम प्रोग्रेस नहीं कर सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है.'' 

शेहला रशीद ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों को घेरा

शेहला रशीद ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों को भी घेरा, उन्होंने कहा, ''मैंने देखा कि सच्चर कमेटी रिपोर्ट ये दिखाती है कि जो तथाकथित सेक्युलर पार्टी हैं, उनके रहते मुसलमान सबसे पिछड़े रह गए. एससी-एसटी समाज से ज्यादा पिछड़े मुसलमान रह गए. ऐसा नहीं है कि कोई सरकार आ जाएगी तो वो हमें कुछ देगी. हमें खुद से करना पड़ेगा. हमें खुद से प्रयास करने होंगे. बच्चों को स्किल, एक्सपोजर देना पड़ेगा.''    

इंडियन फर्स्ट सोचकर अपने मुल्क को आगे बढ़ाएं-शेहला रशीद

उन्होंने ये भी कहा, ''पीएम मोदी ने मुसलमानों को मैसेज दिया था और कहा था कि आप इन सब चीजों में मत पड़ो कि किसकी हुकूमत बनानी है, किसकी गिरानी है? आप ये देखें कि आप एजुकेशन में कहां हैं. मैंने उसी बात का जिक्र अपनी किताब में किया है. किस तरह से मुलसमानों में एजुकेशन और सही स्किल हो. आज आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस है. ट्रेडिशनल जॉब में स्कोप नहीं बचा है. हमें नौजवानों को वो सारी स्किल देने पड़ेंगे, जिससे जॉब मिल सके. तो हमें ऐसे सोचना पड़ेगा. इंडियन फर्स्ट सोचकर खुद को और अपने मुल्क को आगे बढ़ाना होगा.''

ये भी पढ़ें:

Delhi Polls 2025: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का बड़ा दावा, 'दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget