एक्सप्लोरर

Delhi Polls 2025: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का बड़ा दावा, 'दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री...'

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले दावों का दौर शुरू हो चुका है. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जहाज डूबता हुआ दिख रहा है.

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पूरा भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों में दिल्ली की कमान होगी. उनके मुताबिक 'आम आदमी पार्टी का जहाज डूब' रहा है और जनता चाहती है कि सरकार बीजेपी का ही बने. मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. क्योंकि, आम आदमी पार्टी के भीतर अराजकता है और उनका जहाज डूबता हुआ दिख रहा है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा, " उन्होंने 31 विधायकों में से 15 पूर्व विधायकों को टिकट देने से मना कर दिया है. मनीष सिसोदिया जैसे प्रमुख नेता, जो शिक्षा मॉडल के चैंपियन होने का दावा करते हैं वो वास्तव में एक तृतीय श्रेणी का मॉडल है. इनके कई नेताओं ने मौजूदा सीट को छोड़ कर दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है." सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान के कांग्रेस में शामिल होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा- यह फेरबदल अवसरवादी व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर सत्ता को प्राथमिकता देते हैं. वे लगातार पार्टी बदलने के तरीके खोजते रहते हैं, जहां वे जीत सकें या अधिक प्रभाव डाल सकें. बीजेपी को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया दमदार 

मंत्री ने आगे कहा, " प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार लगभग ग्यारह वर्षों से देश की सेवा कर रही है, तथा देश और उसके लोगों के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रही है. राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पूरे भारत में बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा लगातार दोहराया जा रहा है. मध्य प्रदेश में तीसरी बार, हरियाणा में तीसरी बार, छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार आई और अब महाराष्ट्र में भी सरकार आई है. इसका एक बड़ा कारण है यह है कि बीजेपी शासित राज्यों में सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है."

जनता चाहती है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार

केंद्रीय राज्य मंत्री के मुताबिक जनता चाहती है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने. बोले, "इस बार दिल्ली की जनता ने भी ठाना है कि बीजेपी की सरकार को दिल्ली में लाना है. केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 साल में दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया. लोगों को स्वच्छ पानी के लिए तरसना पड़ा. बिजली के मोटे-मोटे बिल लोगों को दिए गए. दिल्ली की जनता ने इस बार तय कर लिया है कि दिल्ली में बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री बनेगा."

 कार्यकर्ताओं के बल पर ही बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, " बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक इकाई बनी है. दिल्ली के अंदर 13 हजार 33 बूथों पर हमारे जो कार्यकर्ता हैं उनके घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जाकर झंडा लगाने के साथ उनके नाम की पट्टिका लगा रहे हैं. इस कार्यक्रम का आज से आगाज हुआ है."

वोटर्स के नाम काटने के मामले पर EC से मिले केजरीवाल, '3000 पन्नों में BJP के खिलाफ दिए सबूत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget