एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बीच जम्मू-कश्मीर से BJP विधायक शगुन परिहार बोलीं, 'हमारे प्रधानमंत्री...'

Shagun Parihar News: किश्तावड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने कहा कि हमें हमारी सेना पर गर्व है. सेना जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री सक्षम हैं.

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने शुक्रवार (9 मई) की रात भारत में फिर ड्रोन हमले की कोशिश की. भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की करतूतों से दोनो देशों के बीच तनाव की स्थिति है. इस तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने कहा कि इस वक्त किसी को भी बाहर निकलने की जरूरत नहीं है. हमारी फोर्स हर स्थिति से निपटने में सक्षम है. हमारे प्रधानमंत्री सक्षम हैं, वो हर चीज पर नजर रख रहे हैं. 

टैक्सी-बस वाले ले रहे ज्यादा चार्ज

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "बहुत सारे लोगों के रातभर से कॉल्स आ रहे हैं कि टैक्सी और बस वाले ज्यादा चार्ज ले रहे हैं. इसलिए मैंने डिपार्मेंट्स को भी बुलवाया था. अगर इस तरह की कोई भी शिकायत है तो वो किसी भी समय बता सकते हैं. आरटीओ जम्मू का भी वेबसाइट पर नंबर उपलब्ध है. तो वो कॉल करके बता सकते हैं."

'जुर्माना लगाया जाएगा'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हमारे यहां पर जो भी दिक्कते आ रही हैं, चाहे वो फूड वेंडर, वेजिटेबल वेंडर, ग्रॉसरी स्टोर्स पर कोई भी एक्सट्रा चार्ज कर रहा है तो हमने जिला प्रशासन से बात की हुई है. किसी भी समय शिकायत करेंगे तो उनकी शिकायत दर्ज होगी. उन पर जुर्माना लगाया जाएगा."

'हमारे पास पर्याप्त स्टॉक'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हमारे पास पर्याप्त स्टॉक हैं. फूड स्टोर्स पर करीब छह महीने का राशन डलवाया गया है. किसी को भी किसी तरह से परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है. सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है. किसी को भी कोई भी दिक्कत नहीं होगी. लेकिन अगर फिर भी किसी को कोई परेशानी आती है तो किसी भी समय मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मैं 24*7 सबके लिए यहां पर खड़ी हूं. कोई भी इश्यू हो वो बता सकते हैं."

पाकिस्तान ने 26 जगहों पर हमले की कोशिश की

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के 26 जगहों पर शुक्रवार की रात ड्रोन से हमले की कोशिश की. इसमें जम्मू कश्मीर के बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा और जम्मू के इलाके शामिल हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget