एक्सप्लोरर

जम्मू में सुनाई दी धमाके की आवाज, कंप्लीट ब्लैकआउट, CM उमर अब्दुल्ला ने शेयर की तस्वीर

India Pakistan News: जम्मू रीजन में धमाकों की आवाज सुनाई दी जा रही है. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

India Pakistan News: जम्मू रीजन में एक बार फिर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों ही तरफ से शेलिंग की जा रही है. रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू, बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं. इस बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जहां मैं हूं, वहां से अब रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आ रही हैं.

इसके साथ ही सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों में ही रहें. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "जम्मू और उसके आस-पास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे नजदीकी स्थान पर रहें जहां आप अगले कुछ घंटों तक आराम से रह सकें. अफवाहों पर ध्यान न दें, बेबुनियाद या झूठी कहानियां न फैलाएं. हम सब मिलकर इन हालात से निपट लेंगे."

 

 

जम्मू के सांबा से भी ब्लैकआउट की खबर सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो सांबा के आसमान में भी लगातार आवाज सुनाई दे रही हैं. उधर, सेना पता करने में जुट गई है कि आखिर ये किस तरह की आवाज है. क्या पाकिस्तान की तरफ से कोई ड्रोन अटैक हुआ है या गोलाबारी हुई है. वहीं जम्मू के पूंछ में दोनों तरफ से हैवी शेलिंग शुरू हो गई है. एलओसी पर आर्टलरी गन फायर और मशीन गन चलने की आवाजें आ रही हैं.

पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार (9 मई) को बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू में ड्रोन अटैक की कोशिश की गई. इसके अलावा फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टान, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज में भी पड़ोसी मुल्क की तरफ से नापाक हरकत की कोशिश की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget