एक्सप्लोरर

'जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा मिलना चाहिए', केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जम्मू कश्मीर को स्टेटहुड देने को लेकर कहा कि यह जल्द ही होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि दोनों चुनाव हो चुके हैं और यहां शांति है. अठावले ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की सभी समस्याओं, जिनमें एक पूर्ण महिला आयोग की मांग भी शामिल है, का समाधान हो जाएगा. हालांकि स्टेटहुड की समय सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे नहीं पता है कि ये कब होगा.

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार और भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए कश्मीर में हैं. उन्होंने इस समारोह से इतर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किए जाने को लेकर अपनी बात कही.

'PM मोदी को जल्द ही JK को राज्य का दर्जा देना चाहिए'

हालांकि उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल करने की समय-सीमा की घोषणा करने से परहेज किया. अठावले ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह कब होगा, लेकिन यह जल्द ही होना चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी को जल्द ही राज्य का दर्जा देना चाहिए."

आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की निंदा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अठावले ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, ''जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास की राह पर था.'' 

पहले कश्मीर में 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते थे- अठावले

उन्होंने ये भी कहा, ''पहलगाम हमले से पहले कश्मीर में 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते थे और यहां काफी विकास हुआ है. अब प्रयास किए जाने चाहिए कि इस तरह के हमले न हों, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया." बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget