एक्सप्लोरर

जम्मू के राजौरी में दर्दनाक हादसा, घायल हुए 22 लोग, दो की हालत गंभीर

Rajouri Wall Collapse: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक शादी समारोह के दौरान दीवार गिरने से 22 लोग घायल हो गए. दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को राजौरी के GMCH में भर्ती कराया गया है.

Rajouri Wall Collapse: जम्मू कश्मीर के राजौरी में रविवार (4 मई) की रात बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. यहां शादी के एक समारोह में कई लोग इकट्ठा हुए थे और जश्न मना रहे थे. इसी दौरान अचानक एक दीवार गिर गई. दीवार के पास कई लोग खड़े थे, जो मलबे के नीचे दब गए. इस हादसे में 22 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जावेद चौधरी ने जानकारी दी, "शादी समारोह के दौरान दीवार गिरने से करीब 22 लोग घायल हो गए. हम उन्हें इलाज दे रहे हैं. उनमें से दो की हालत गंभीर है, बाकी की हालत स्थिर है."

महिलाएं और बच्चे भी घायल
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, राजौरी के धनीधार गांव में शादी के दौरान एक मकान ढह गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है.

मूसलाधार बारिश से दीवार ढहने की आशंका
समारोह में मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि कप्पा खा इलाके के मोहम्मद अदरीस के घर से रविवार सुबह बारात निकली थी और शाम को डोली वापस आई. इससे पहले करीब 6.00 बजे वहां मूसलाधार बारिश हुई थी. दीवार ढहने की वजह भी यही बारिश बनी. इस दीवार के ऊपर कई पाइप रखी थीं, जिनपर टेंट बांधे गए थे. दीवार ढही तो मलबे के साथ ये पाइप भी लोगों पर गिरे. 

दुल्हन को भी आई चोट
दीवार गिरने से वहां हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में दुल्हन भी जख्मी हुई है और राजौरी के मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
Vaishno Devi Yatra: तीसरे दिन भी स्थगित रही माता वैष्णो देवी की यात्रा, बारिश बनी बाधा; कटरा में रोके गए श्रद्धालु
तीसरे दिन भी स्थगित रही माता वैष्णो देवी की यात्रा, बारिश बनी बाधा; कटरा में रोके गए श्रद्धालु

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget