एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: राहुल गांधी ने BJP पर चलाए व्यंग्यबाण, जानें जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे अभियान पर क्या कहा

जम्मू-कश्मीर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में शासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है. प्यार चाहने पर बुलडोजर देने की बात कह कर व्यंग्य किया है.

Jammu-Kashmir News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बीजेपी पर तीखा व्यंग्य किया है. राहुल गांधी ने शासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग प्यार चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं, बुलडोजर नहीं.

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला दोनों का मिला था साथ 

हाल ही में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन किए राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री चुनावी राज्य राजस्थान में कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी का यह बयान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के बयान के समर्थन में है.

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत जब जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे तो जम्मू-कश्मीर के इन दोनों नेताओं ने यात्रा में शामिल होकर उनका समर्थन किया था. महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी को कश्मीर का बेटा कहा था और उनके पूर्वजों का हवाला देते हुए उन्हें कश्मीर से जुड़ा बताया था. राहुल गांधी ने भी श्रीनगर में अपने भाषण में कि जम्मू-कश्मीर उनके पूर्वजों का घर बताया था और पैदल अपने घर लौटने की बात कही थी.

जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान में तब्दील करने का आरोप

कभी बीजेपी के समर्थन से जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकींं महबूबा मुफ्ती ने अभी हाल में बयान जारी कर बीजेपी पर गरीब और वंचित तबकों का घर तोड़कर जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान में तब्दील करने का आरोप लगाया है, उमर उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि वह लोगों के सरकारी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ हैं लेकिन प्रशासन को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए.

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला का समर्थन 

जम्मू- कश्मीर प्रशासन अब तक 10 लाख कनाल सरकारी जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त करा चुका है. राहुल गांधी का कश्मीरियत और कश्मीरियों को लेकर के साधा गया बीजेपी पर ये निशाना निश्चित रूप से महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को राजनीतिक और वैचारिक समर्थन है. दूसरी तरफ कश्मीरी पंडितों के संगठन ने जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से चलाई जा रही इस अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की सराहना की है.

ये भी  पढ़ें :-Jammu-Kashmir: अतिक्रमण विरोधी अभियान का प्रवासी कश्मीरी पंडितों के संगठन ने किया स्वागत, कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
Kashmir News: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
कश्मीर: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget