एक्सप्लोरर

CM उमर अब्दुल्ला ऐसा क्या बोले कि हंस पड़े PM मोदी? कहा- 'जो अंग्रेज न कर पाए वो...'

Chenab Rail Bridge: चिनाब रेलवे ब्रिज के उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि रेल कार्यक्रमों में शामिल होना उनकी किस्मत है. उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कह दिया कि सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े.

Chenab Rail Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जनता को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि पीएम मोदी भी सुनकर हंस पड़े. 

दरअसल, सीएम उमर अब्दुल्ला अपने भाषण में कहा, "इसको किस्मत ही कहिए कि जब कभी रेल के कोई बड़े कार्यक्रम हुए तो मेरी खुशकिस्मती रही है कि मुझे जुड़ने का मौका मिला. अनंतनाग रेल स्टेशन के उद्घाटन में और बनिहाल रेल टनल के खुलने पर भी मैं मौजूद था. मेरी हुकूमत के आखिरी प्रोग्राम में, ठीक इसी जगह 2014 में पीएम मोदी के साथ मैं ही था."

इसी के साथ सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "बड़ी बात यह है कि उस प्रोग्राम में जो चार लोग मौजूद थे, वही चार आज भी इस स्टेज पर पीएम मोदी के साथ बैठे हैं." यह सुनकर पीएम मोदी भी हंस दिए. 

'माता की कृपा से कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन'
सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने आखिरी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आगे कहा, "पीएम मोदी उस वक्त पहली बार प्रधानमंत्री बने थे. चुनाव के ठीक बाद वे यहां आए और माता की कृपा से कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और फिर तीन बार चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने रहे."

मनोज सिन्हा पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान
सीएम अब्दुल्ला ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को लेकर कहा, "कटरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के वक्त एलजी मनोज सिन्हा रेलवे राज्य मंत्री थे. इसके बाद माता की कृपा से मनोज सिन्हा का प्रमोशन हुआ और मेरा थोड़ा सा डिमोशन हो गया. मैं रियासत का वजीर-ए-आला थ, अब केंद्र शासित प्रदेश का वजीर-ए-आला हूं."

पूर्ण राज्य की फिर उठाई मांग
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जब यह कहा कि उनका डिमोशन हो गया है और वे स्टेट के बजाय यूटी के सीएम हो गए हैं, तो उन्होंने पीएम मोदी के सामने फिर से पूर्ण राज्य की मांग रख दी. उन्होंने कहा, "मैं मान कर चल रहा हूं कि इसे दुरुस्त होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और पीएम मोदी के हाथों ही जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा हासिल होगा."

'जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो पीएम मोदी ने किया'
इस रेल के ख्वाब बहुत लोगों ने देखे. यहां तक कि कश्मीर को बाकी मुल्क से जोड़ने का ख्वाब अंग्रेजों ने भी देखा था, लेकिन वे पूरा कर नहीं पाए. उनका सपना था कि झेलम के किनारे रेल लाकर कश्मीर को पूरे देश के साथ जोड़ें, लेकिन जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो प्रधानमंत्री मोदी के समय में पूरा हुआ और जम्मू-कश्मीर की वादी को बाकी देश के साथ जोड़ दिया गया. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget