एक्सप्लोरर

'आतंकियों को...', पहलगाम हमले पर क्या कह रही हैं भारत से पाकिस्तान लौट रही महिलाएं?

India Pakistan: आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए आदेश दिया.

Pahalgam Terror Attack: भारत में रह रहे लोगों का पाकिस्तानी लोगों के वापस जाने का सिलसिला जारी है. केंद्र सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया था. इस आदेश को लेकर कईयों में मायूसी है. 

तीन साल से जम्मू-कश्मीर में रह रही पाकिस्तानी महिला मुफज़ला ने कहा कि वो पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती हैं, लेकिन उन्हें भेजा जा रहा है. उन्होंने अटारी बॉर्डर पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ है.

हमारा आवेदन स्वीकरा नहीं हुआ- पाकिस्तानी महिला

मुफज़ला ने कहा, ''मैं मुजफ्फराबाद की रहने वाली हूं, मेरी शादी 6 साल पहले बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में हुई है. मैं सऊदी अरब में थी, यहां मैं सऊदी से आई हूं. दोनों बच्चे यहीं पैदा हुए हैं. हम यहां लीगल तरीके से थे, लॉन्ग टर्म वीजा लेकर आए थे. हम तीन साल से आवेदन लगा रहे हैं, लेकिन ये आवेदन कभी स्वीकार नहीं हुआ. हर साल वेरिफिकेशन होता है और फिर कुछ नहीं होता. परसों रात को हमें बोला कि आपको निकलना है, क्योंकि सरकार का आदेश है. हमारा आवेदन स्वीकार नहीं हुआ. अब तक हमें स्टे मिल रहा था.'' 

'आतंकियों को सजा मिले'

उन्होंने कहा, ''पहलगाम में मासूम लोगों की जान ली गई. ऐसा नहीं होना चाहिए. उनलोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जरूर मिलनी चाहिए. ये इंसानियत के खिलाफ है. हमें क्यों सजा दी जा रही है. हमें वापस घर भेजा जाए.यहां रहते हुए तीन साल हुए.''

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत सरकार ने कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं. सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों से कहा कि वो जल्द से जल्द भारत छोड़ दें. इसके बाद से पाकिस्तानी नागरिकों के वापस जाने का सिलसिला जारी है.  माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान पर कोई और बड़ा एक्शन ले सकती है. 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस
CM उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, NC के 10 विधायकों ने की दूसरी गुप्त बैठक
CM उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, NC के 10 विधायकों ने की दूसरी गुप्त बैठक

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget