एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर उमर अब्दुल्ला की अपील, 'मेहरबानी कर कश्मीरियों को...', महबूबा मुफ्ती ने भी की अमित शाह से बात

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को मिल रही धमकियों पर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षा की अपील की है.

Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक की लहर है. इस दौरान जहां एक ओर पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, वहीं कुछ राज्य से कथित तौर पर कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को धमकियों की खबरें आ रही हैं. इन घटनाओं ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं को चिंता में डाल दिया है और उन्होंने केंद्र व अन्य राज्य सरकारों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार उन राज्यों की सरकारों के संपर्क में है, जहां से ऐसी घटनाओं की जानकारी मिली है. 

एकता दिखाने की बजाय नफरत का माहौल बनाना दुर्भाग्यपूर्ण- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने इस मामले पर 'एक्स' पर एक पोस्ट को रिपोस्ट लिखा, "मैं खुद भी उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री साथियों से संपर्क में हूं और उनसे अनुरोध किया है कि वे कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें." उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने की बजाय कुछ लोग नफरत का माहौल बना रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि जिन पर ये बीता है, उनके लिए संवेदना व्यक्त करता हूं. शायद ही कोई ऐसा इलाका है, जिसमे लोग बाहर न आए हों, सबने इस घटना का विरोध किया है. मेहरबानी करके कश्मीरियों को दुश्मन मत समझिए. हम दुश्मन नहीं हैं. हमने भुगता है 35 सालों में. जम्मू-कश्मीर के लोग अमन के दुशमन नहीं है. ये हमारी मर्जी से नहीं हुआ. हमें इन सब से निकलना होगा.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आगे इस तरह के हादसे न हो, उसके सिक्योरिटी की जिनके जिम्मेदारी है, उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, हम कंधे से कंधा मिलाने को तैयार हैं. भारत सरकार ने कुछ कदम उठाएं हैं और ये अच्छी बात है, आगे देखिए क्या होगा."

महबूबा मुफ्ती ने की अमित शाह से फोन पर बात

वहीं, PDP प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है. महबूबा मुफ्ती ने लिखा, “मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी से बात की, उन्हें पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता जाहिर की. साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को खुलकर दी जा रही धमकियों पर भी चर्चा की. उनसे तत्काल हस्तक्षेप कर इन घटनाओं पर रोक लगाने और कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया.”

उन्होंने यह भी कहा कि यह वक्त देश के हर नागरिक को एक-दूसरे का संबल बनने का है, न कि किसी विशेष समुदाय या राज्य को निशाना बनाने का. गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया और कुछ जगहों पर कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें सामने आई हैं.

जम्मू-कश्मीर छात्रसंघ ने किया ये दावा

जम्मू-कश्मीर छात्रसंघ ने दावा किया कि स्थिति गंभीर और बेहद चिंताजनक होती जा रही है. हमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा विश्वविद्यालय के कश्मीरी छात्रों से परेशान करने वाली कॉल मिली हैं, जिन्हें दक्षिणपंथी और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा परेशान, दुर्व्यवहार और शारीरिक रूप से हमला किया जा रहा है. छात्रावास के दरवाजे जबरन तोड़े जा रहे हैं और छात्रों को डराया जा रहा है, उन्हें आतंकवादी करार दिया जा रहा है. धमकी और हिंसा के तहत उन्हें अपना आवास खाली करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

छात्रसंघ की ओर से कहा गया, "हम हिमाचल प्रदेश सरकार से तत्काल हस्तक्षेप, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और सभी कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन मांगते हैं. शैक्षणिक संस्थान सुरक्षित स्थान होने चाहिए, न कि नफरत का युद्धक्षेत्र."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget