एक्सप्लोरर

NDA की बैठक पर उमर अब्दुल्ला का तंज- 'अब BJP भी गठबंधन कर रही है क्योंकि 2024 में...'

Opposition Parties Meeting: बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक के खत्म होने के बाद प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी बात मीडिया से कही.

Opposition Parties Meeting News: बेंगलुरू में विपक्षी दलों महाबैठक खत्म हो गई है. अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इस बैठक में हिस्सा लेने के बाद नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने अचानक से एनडीए के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया? वे जो प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि 2024 में बीजेपी जीत रही है वो सच नहीं है. उनका गठबंधन एक जरूरत बन गई है. हम अभी तक जब बैठक करते थे तो बीजेपी कहती थी की देखिए, हर कोई एक के खिलाफ है, अभी वे भी गठबंधन कर रहे हैं. उन्हें अपनी गठबंधन की चिंता करनी चाहिए हमारे गठबंधन की नहीं. आखिरी एनडीए की बैठक कब हुई थी, ये सवाल पूछा जाना चाहिए.

अगली बैठक में कनवेनर पर फैसला होगा- उमर अब्दुल्ला

इसके साथ ही उमर अब्दुल्ला ने बताया कि हमने गठबंधन का नाम (INDIA) तय किया है. अगस्त में भविष्य में होने वाली बैठक पर चर्चा हुई. अगली बैठक में कनवेनर पर फैसला होगा. 

'संविधन को खत्म किया जा रहा है'

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने कहा था, "यह बैठक उस प्रक्रिया की अगली कड़ी है जो हमने कुछ सप्ताह पहले पटना में शुरू की थी. मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम इस देश में जो कुछ भी गलत हो रहा है, उसके खिलाफ एकजुट रुख अपनाएं, खासकर जिस तरह से संविधान को खत्म किया जा रहा है और इस देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर किया जा रहा है. इसके विरोध में सभी समझदार पार्टियों को एकजुट होकर एकजुट होने की जरूरत है." बता दें कि पटना में इससे पहले हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे.

लोकसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन सांसद

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां)पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशन कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक प्रमुख राजनीतिक दल है. मौजूदा वक्त में में इसके तीन लोकसभा सदस्य हैं.

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक के बाद CM केजरीवाल बोले- 'पीएम मोदी के पास मौका था लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget