एक्सप्लोरर

'नोएडा और मुंबई में दूर बैठे...', सीजफायर पर क्या बोले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला?

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन शुक्र है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को भारत पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष से प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल जाना. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता सीमा पर रहने वाले लोगों की इच्छा है, न कि दूरदराज के शहरों में टीवी एंकरों की मांग.

गोलाबारी से प्रभावित करनाह के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन शुक्र है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है और आकलन पूरा होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा, "हम मंगलवार या बुधवार को नुकसान का आकलन पूरा कर लेंगे. जो भी मुआवजा देने की जरूरत होगी, हम देंगे." उन्होंने कहा कि सामुदायिक बंकर पहले बनाए गए थे, लेकिन लंबे समय से उनका इस्तेमाल नहीं किया गया. उन्होंने कहा, "कई सालों से नए बंकर नहीं बनाए गए हैं. लोग अब व्यक्तिगत बंकरों की मांग कर रहे हैं''.

 उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार के पास एक नीति है और हम सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रहने वालों के लिए एक योजना तैयार करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से भी बात करेगी. सीएम उमर ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के लोग चाहते हैं कि संघर्ष विराम जारी रहे. 

उन्होंने कहा, "नोएडा और मुंबई में दूर बैठे कुछ टीवी एंकर ही संघर्ष विराम को पसंद नहीं करते. सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोग चाहते हैं कि संघर्ष विराम बना रहे." मुआवजे के नियमों के बारे में उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ नियमों के तहत दुकानें मुआवजे के लिए पात्र नहीं हैं. 

उन्होंने कहा, "विशेष पैकेज की आवश्यकता होगी. यह सिर्फ करनाह के बारे में नहीं है. उरी, राजौरी और पुंछ जैसे अन्य क्षेत्र भी हैं जहां लोगों को सहायता की आवश्यकता है."

इसे भी पढ़ें: J&K के अस्पताल ने कर्मचारियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, भारत-पाक संघर्ष के दौरान रहे अनुपस्थित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget