एक्सप्लोरर

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है.

Ghulam Nabi Azad News: नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका करार देते हुए कहा एक इतनी पुरानी पार्टी का पतन देखना ‘‘दुखद’’ और ‘‘खौफनाक’’ है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लंबे समय से ऐसी अटकलें थीं..... कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है. शायद हाल के दिनों में पार्टी छोड़ने वाले वह सबसे वरिष्ठ नेता हैं, उनका इस्तीफा बेहद दुखद है.’’ उमर ने कहा, ‘‘ इतनी पुरानी पार्टी का पतन होते देखना दुखद और खौफनाक है.’’

सीएम अशोक गहलोत ने कही ये बात
वहीं उनके इस्तीफे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी. सीएम ने कहा- आजाद साहब जैसे व्यक्ति को जिनको कांग्रेस ने सबकुछ दिया है, आज उनकी पहचान देश में है तो कांग्रेस के कारण से है, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी, नरसिम्हा राव जी और सोनिया गांधी जी के कारण से है... उन्होंने जिस प्रकार से भावना प्रकट की है, मैं समझता हूं कि उचित नहीं कही जा सकती है.

उन्होंने कहा- पहले सोनिया गांधी जी बीमार थीं तब पत्र लिखा, तो लोगों ने अन्यथा लिया कि जब हमारी नेता बीमार हैं, भर्ती हैं अस्पताल के अंदर, उस वक्त पत्र क्यों लिखा गया, अब वो जब चेकअप के लिए गई हैं अमेरिका तो उस वक्त पत्र लिखकर आप क्या संदेश देना चाहते हो..?

आजाद के समर्थन में पांच और लोगों ने दिया इस्तीफा
सीएम ने कहा- अवसर देने में कांग्रेस ने कमी नहीं रखी, 42 साल तक जिनको हमेशा पदों पर रखा हो, केंद्रीय मंत्री, एआईसीसी के महामंत्री, चीफ मिनिस्टर जम्मू-कश्मीर के, सबकुछ मिला हो, उनसे कोई देश में उम्मीद ही नहीं करता था कि आजाद साहब इस प्रकार का पत्र लिख देंगे.

वहीं आजाद के समर्थन में जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस के 5 और नेताओं ने इस्तीफा दे दिया. जम्मू-कश्मीर के PCC अध्यक्ष जी. एम. सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद साहब ने जो फैसला लिया है और उनके समर्थन में हम 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया है.

Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद पांच पूर्व विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कुलदीप बिश्नोई का बड़ा दावा, कहा- अगर बीजेपी कहेगी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget