एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन में कुछ सीटों पर फंसा पेंच, क्या है वजह?

Jammu Kashmir Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर सीटों पर तो बात बन गई. कुछ सीटों पर दोनों पार्टियां दावेदारी कर रही हैं

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में चुनावी शंखनाद के बाद से सियासी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रही हैं. इस बीच एक बड़ी खबर है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने खुद ही इस बारे में दावा किया है. 

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''ज्यादातर सीटों पर तो बात बन गई है. कुछ सीटों पर दोनों पार्टियां दावेदारी कर रहीं हैं. कुछ सीटें हैं जिनपर हम अड़े हुए हैं. कुछ सीटों पर हमारे कांग्रेस के दोस्त हैं, वो अड़ रहे हैं. अलायंस टूटने की बात न हम कर रहे हैं और ना ही कांग्रेस कर रही है. हम चाहते हैं कि साथ मिलकर चुनाव लड़ें.''

नेशनल कॉन्फ्रेंस का मानना है कि दूसरे दलों से आए लोगों की वजह से सीट बंटवारे में दिक्कत हो रही है. वहीं, कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस में सीटों पर अटके पेंच को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद को जिम्मेदारी सौंपी है. क़रीब आधा दर्जन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. 

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के पहले चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आज भी जारी नहीं होगी. पहले चरण की चौबीस में से कांग्रेस नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. बची सीटों के लिए श्रीनगर में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक हुई.

अभी हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सभी 90 विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अंतिम निर्णय लिया गया है. हालांकि अब कुछ सीटों पर पेंच फंसने से नेताओं के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं, ऐसे में चुनाव के दौरान नुकसान की भी संभावना बन सकती है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे. 

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को है, वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को होगा. जबकि तीसरा और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होंगे. वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. आर्टिकल 370 हटने के बाद ये विधानसभा का पहला चुनाव है.

ये भी पढ़ें: कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर भड़के सीएम मोहन यादव, कहा- देश में अराजकता पैदा करना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget