एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में नए सिरे से चुनाव के लिए CM उमर अब्दुल्ला तैयार, 'मैंने अखबार में पढ़ा है कि...'

Omar Abdullah News: जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा, लेकिन विधानसभा चुनाव फिर से कराने होंगे. उन्हें ऐसा करने दीजिए, किसने रोका है

Omar Abdullah On J&K Statehood: जम्मू कश्मीर राज्य के दर्जे को बहाल करने को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (24 जून) को कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल करने के बाद विधानसभा को भंग करके नये सिरे से चुनाव कराया जाता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर गुलमर्ग में उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने अखबार में पढ़ा है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा, लेकिन विधानसभा चुनाव फिर से कराने होंगे. उन्हें ऐसा करने दीजिए, किसने रोका है.’’

'राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का अधिकार'

पिछले साल अक्टूबर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि यह खबर कहां से आई है. मुझे पता है कि यहां अखबार में यह खबर किसने प्रकाशित कराई.'' 

'राज्य का दर्जा किसी विधायक या सरकार के लिए नहीं'

जम्मू कश्मीर के सीएम ने आगे कहा, ''यह सिर्फ विधायकों को डराने के लिए प्रकाशित की गई. राज्य का दर्जा किसी विधायक या सरकार के लिए नहीं है. यह राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए है और हम विधायक इसमें बाधा नहीं बनेंगे.’’ उन्होंने कहा कि अगर विधायकों को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विधानसभा भंग करने की धमकी दी जा रही है, तो ऐसा करें.''

'हमें डराने की कोशिश न करें'

उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा, ‘‘जिस दिन राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा, उसके अगले दिन हम राज्यपाल के पास जाएंगे और विधानसभा भंग करने की सिफारिश करेंगे. हमें डराने की कोशिश न करें. राज्य का दर्जा हमारा अधिकार है और इसे हमें वापस दें. अखबारों में खबरें छपवाना बंद करें, यह काम नहीं करेगा.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget