एक्सप्लोरर

पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़क गई BJP, 'जम्मू-कश्मीर की तबाही इनके...'

Jammu Kashmir News: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने निशाना साधा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर बीजेपी भड़क गई. दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने अपने एक बयान में कहा कि मुस्लिम स्टेट होने की वजह से जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा ले लिया गया. उनके इसी बयान पर अब बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तबाही इनके शासनकाल में हुई.

'मुझे समझ नहीं आ रहा किस प्रकार के बयान दे रहे'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कविंदर गुप्ता ने कहा, "मुझे नहीं समझ आ रहा है कि वो किस प्रकार के बयान दे रहे हैं. हिंदुस्तान में केंद्र शासित प्रदेश हैं. क्या वहां भाषा के आधार पर, मुसलमानों के आधार पर या हिंदुओं के आधार पर इस तरह का स्टेटस दिया गया है."

'वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी को अधिकार नहीं दिए गए'

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, "जब स्टेटहुड थी तब क्या किया? धारा 370 जो आज हटाई गई है जिसके कारण से आपके द्वारा वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी को अधिकार नहीं दिए गए. यहां पर आतंकवाद फैला. 35 साल हमने उनको भुगता. कश्मीरी पंडित समाज वहां से चला गया. वाल्मीकियों को आपने यहां पर नौकरियां देनी बंद कर दीं. गोरखा समाज पर ध्यान नहीं दिया."

'जम्मू कश्मीर की तबाही इनके द्वारा हुई'

कविंदर गुप्ता ने आगे कहा, "क्या भारतीय जनता पार्टी ने अभी आरक्षण की बात की है तो एससी, एसटी एक भी हिंदू नहीं हैं उसमें, जब हम एसटी की बात करते हैं. स्टेटहुड के मसले का उससे कुछ लेना देना नहीं है. जानबूझकर हिंदू-मुसलमान हर चीज में करना यही गलती है जिसके कारण से जम्मू कश्मीर की तबाही इनके द्वारा हुई है." 

फारूक अब्दुल्ला ने अपने बयान पर क्या कहा?

इससे पहले जब मीडिया ने फारूक अब्दुल्ला से उनके इसी बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा वापस लेने की और वजह क्या थी? उन्होंने सवाल किया कि क्या हम हिंदुस्तान के दुश्मन हैं?

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget