एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला, 'माफी मांगने के शब्द नहीं, नेवी अफसर के विधवा को...'

Omar Abdullah Speech: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में कहा कि कोई कश्मीरी हमला नहीं चाहता है. 21 साल बाद मैंने ऐसे हमले देखे हैं. माफी मांगने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं.

Omar Abdullah Speech: जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने एक स्वर में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. विशेष सत्र के दौरान निंदा प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे यकीन नहीं होता कि कुछ दिन पहले हम इस हाउस में थे. बजट और कई मुद्दों पर बहस हुई. अंतिम दिन हम चाय पी रहे थे और सोच रहे थे कि कश्मीर में अगला सत्र होगा. तब किसी ने नहीं सोचा था कि हमें यहां इस माहौल में मिलना पड़ेगा.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमारी रिक्वेस्ट पर यह सत्र बुलाया. हमारे मंत्रिमंडल में जब इस हमले के बाद बैठक बुलाई इस समय तय हुआ कि हम उपराज्यपाल से गुजारिश करेंगे कि वह एक दिन का सेशन बुलाए. यह सेशन इसलिए बुलाया गया क्योंकि ना सांसद और ना कि किसी और राज्य की असेंबली उन लोगों के दुख दर्द को उतना समझती है जितना यह जम्मू कश्मीर के असेंबली.''

उन्होंने कहा, ''स्पीकर साहब आप अपने आगे पीछे देखिए आपके आसपास ऐसे लोग बैठे हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. किसी ने यहां अपने पिता को खोया किसी ने अंकल को. हम में से कितने हैं जिनके ऊपर हमले हुए.''

पूरा मुल्क इस हमले की लपेट में आया- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक...पूरा मुल्क इस हमले की लपेट में आया है. यह पहला हमला नहीं था. कई हमले होते देखे हैं. डोडा, अमरनाथ यात्रा, कश्मीरी पंडितों, सरदारों की बस्तियों पर हमले होते देखे. आम नागरिकों पर 21 साल के बाद इतना बड़ा हमला हुआ है.''

उमर अब्दुल्ला हुए भावुक

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री होने के नाते हमने लोगों को न्योता दिया था यहां आने के लिए. मेजबान होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं सभी को यहां से सुरक्षित भेजूं. नहीं भेज पाया. माफी मांगने के अल्फाज नहीं थे. क्या कहता उनको? छोटे बच्चों को...जिन्होंने अपने वालिद को खून में लिपटा देखा. उस नेवी अफसर के विधवा को, जिसकी शादी ही कुछ दिनों पहले हुई थी.''

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''मुझे कुछ लोगों ने पूछा था कि हमारा कसूर क्या है? हम कुछ दिन पहले ही पहली बार कश्मीर आए थे, छुट्टी मनाने के लिए और इस छुट्टी का अब हमें जिंदगी भर खामियाजा भुगतान पड़ेगा. जिनलोगों ने ये किया. इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है.''

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget