एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के खिलाफ प्रस्ताव, डिप्टी CM बोले- 'शेर और बकरी ने एक...'

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला उन चुनौतियों को याद दिलाता है जिनका हम सब सामना कर रहे हैं.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र की सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि इस सत्र में हम यह पैगाम देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया आतंकवादी हमले के खिलाफ है. पहलगाम हमले ने इंसानों को झंझोड़ कर रख दिया. 

उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला उन चुनौतियों को याद दिलाता है जिनका हम सब सामना कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वो पूरे देश सहित जम्मू कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे."

जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर का बयान समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने पहलगाम हमले को लेकर सदन में रेजोल्यूशन पेश किया. सदन के अंदर सभी दलों के सदस्यों ने एक सुर में प्रस्ताव का समर्थन किया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. इस दौरान सदन में मौन भी रखा गया.  सदन में शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह को श्रद्धांजलि दी गई. उन्होंने पर्यटकों को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए ​थे. 

आतंकी हमले की निंदा के लिए हमारे पास लफ्ज नहीं- सुरेंद्र चौधरी  

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "आज जम्मू कश्मीर के लोगों के पास वो लफ्ज नहीं है, जिन लफ्जों से हम इस हादसे की निंदा करें. जम्मू कश्मीर मेहमाननवाजी के लिए पहचाना जाता है. जो लोग भी यहां से गए वह लोग यहां के एंबेसडर बनकर गए. जम्मू कश्मीर में शेर और बकरी ने एक साथ पानी पिया है. हमारा इतिहास तो भाईचारे का है."

​उन्होंने आगे कहा, "यहां के लिए महात्मा गांधी ने भी कहा था कि अगर कहीं से मुझे रोशनी की किरण नजर आती है तो वह जम्मू कश्मीर है. कुछ लोग जम्मू कश्मीर के भाईचारे को नजर लगाना चाहते हैं. इसको खत्म करना चाहते हैं." 

 उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने ये भी कहा कि जम्मू कश्मीर की धरती कई बार खून से लथपथ हुई. इस भाईचारे की विशाल देश और दुनिया में दी जाती है. अदिल शाह ने अपनी जान लोगों की जान बचाने में गंवा दिया. हम दुआ करते हैं कि यह जम्मू कश्मीर पर आखिरी हमला हो और इसके बाद जम्मू कश्मीर में कोई हमला न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget