एक्सप्लोरर

'अगर PDP ने BJP से गठबंधन न किया होता तो...', आर्टिकल 370 पर NC नेता का महबूबा मुफ्ती पर हमला

Jammu Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर विपक्षी पीडीपी के निशाने पर है जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक बड़े नेता ने महबूबा मुफ्ती पर पलटवार किया है.

Jammu Kashmir News: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला(Farooq Abdullah) यह कह चुके हैं कि अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर उनकी मंशा साफ है और विचार से हटे नहीं हैं. वहीं, अब नेशनल क़ॉन्फ्रेंस के एक अन्य वरिष्ठ नेता नासिर असलम वानी (Narsir Aslam Vani) ने विपक्षी पीडीपी पर आरोप लगाया है कि अगर उसने 2014 में बीजेपी का साथ ना दिया होता तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए नहीं हटाया जाता. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नासिर वानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में लोगों के विकास और प्रगति में योगदान देने के बारे में सोचा लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि लोगों को कैसे लाभ मिलेगा और कैसे उनकी प्रगति होगी. उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर वानी ने कहा कि पीडीपी लोगों को उकसाने की कोशिश कर रही है.

पीडीपी के आरोपों पर नासिर वानी का पलटवार

नासिर वानी ने कहा कि विपक्षी पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है. अगर उसने 2014 में बीजेपी का समर्थन नहीं किया हातो तो हमें अनुच्छेद 379 और अनुच्छेद 35ए से हाथ नहीं धोना पड़ता, हमें वह विनाश नहीं देखना पड़ता तो 10 वर्षों में यहां हुआ है. वानी ने पीडीपी के आरोपों के जवाब में यह बात कही है. पीडीपी ने आरोप लगाया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस इस महीने विधानसभा में पारित हुए प्रस्ताव को लेकर गंभीर नहीं है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि हमने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं उसे पूरा करेंगे. पीडीपी राजनीतिक अव्यवस्था में व्यस्त है. उन्होंने हमेशा अव्यवस्था का समर्थन किया है चाहे वह 2008 हो या फिर 2010 रहा हो. इसने 2016 में उनका पीछा किया. वानी ने यह बात 2008 से 2016 के बीच में घाटी में फैली अव्यवस्था का हवाला देते हुए कही.

कांग्रेस के बयान पर तेज हुए पीडीपी के हमले

पिछले दिनों कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को घेरते हुए कहा था कि जब अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है फिर वह यह मुद्दा क्यों उठाती है. कांग्रेस नेता के इस बयान पर पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमले तेज कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद सर्दी ने पकड़ा जोर, श्रीनगर समेत इन इलाकों में माइनस में पहुंचा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget