एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद सर्दी ने पकड़ा जोर, श्रीनगर समेत इन इलाकों में माइनस में पहुंचा पारा

Jammu Kashmir Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 23 नवंबर की शाम तक जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. जबकि, 24 नवंबर से अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. श्रीनगर में आज बुधवार (20 नवंबर) को सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शोपियां में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 96 घंटे में शीतलहर और बढ़ने की संभावना है. 

हालांकि, 24 नवंबर तक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते के आखिर तक बारिश की संभावना भी जताई है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद अधिकारियों ने बिजली और हीटिंग आपूर्ति के लिए तैयारियां तेज कर दी है. पिछले कुछ दिनों में कश्मीर संभाग के कई स्टेशनों और जम्मू संभाग के कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 23 नवंबर की शाम तक जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है. जबकि, 24 नवंबर देर रात से कश्मीर के ऊंचे इलाकों और जम्मू संभाग के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 25-30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है.

अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बारिश और बर्फबारी को देखते हुए सावधानी से बनाएं. ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वालों को सर्दियों के लिए उचित कपड़े पहनने और स्थानीय सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है.

दरअसल, कश्मीर के ऊपरी इलाके में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने कश्मीर को सफेद चादर से ढक दिया है और घाटी में शीतलहर चल रही है. कश्मीर घाटी में शनिवार को ऊंचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली थी. कुछ इलाकों में बारिश भी हुई जिस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget