एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में है ससुराल, बर्खास्त जवान ने पाक पर एक्शन को लेकर कहा- 'मौका मिला तो...'

Munir Ahmed CRPF Wife: सीआरपीएफ से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद पाकिस्तानी लड़की मीनल खान से शादी को लेकर विवादों में हैं. इस बीच उन्होंने पाकिस्तान पर बयान दिया है.

Munir Ahmed CRPF Wife: पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन के बीच ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं. इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बर्खास्त जवान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी लड़की मीनल खान से शादी की थी, दावा है कि उसने इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी. 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीआरपीएफ के प्रवक्ता पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एम दिनकरन ने कहा, ‘‘मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी छिपाने और वीजा की वैधता से अधिक समय तक उसे जानबूझकर शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.’’

सीआरपीएफ को शादी को लेकर जानकारी दी- मुनीर अहमद

इसको लेकर मुनीर अहमद ने सफाई दी है. उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''2017 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया. 31/12/2022 को मैंने शादी के संबंध में विभाग को लिखा और डिटेल बताई. विभाग ने आपत्ति जताई. शादी के समय और जगह की मांग की. मैंने सारी डिटेल विभाग को दी.''

मुनीर अहमद ने कहा, ''मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मैंने इंस्ट्राग्राम-फेसबुक पर मिलकर शादी की, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी अरेंज मैरिज है. मेरे मदर के कजन ब्रदर की बेटी है यानि मामा की बेटी है. पारिवारिक संबंध हैं. मेरा परिवार बंटवारे में बंट गया था. हमने इसको जस्टिफाई किया है. मेरी प्रधानमंत्री से अपील है कि इंसाफ किया जाए. सर्विस में बहाल किया जाए, मेरी पत्नी का वीजा बहाल किया जाए, ताकि हम मियां बीवी साथ रह सकें.''

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले मुनीर अहमद?

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, पाकिस्तान के खिलाफ जो भी सरकार ने फैसले लिए हैं, उसकी मैं सराहना करता हूं. पहलगाम में जो हुआ उसको कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता वह इंसानियत नहीं है. मैं पाकिस्तान के खिलाफ और कठोर एक्शन की मांग करता हूं ताकि भविष्य में सबको सबक मिले.
 
मुनीर अहमद ने कहा कि हमारे जवान शहीद होते हैं, एक फौजी होने के नाते मेरे अंदर कितना दर्द है. मैं भी पाकिस्तान पर प्रहार का समर्थन करता हूं. मुझे मौका मिलता तो, मैं भी एक्शन करूंगा. 

बता दें कि मुनीर अहमद और मीनल खान की शादी का मामला तब सामने आया, जब सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए कूटनीतिक कदमों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों से देश छोड़ने के लिए कहा. 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. मुनीर अहमद और मीनल ने पिछले साल 24 मई को वीडियो कॉल पर निकाह किया था. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget