एक्सप्लोरर

भारत-पाक के सीजफायर पर मीरवाइज उमर फारूक का बयान, अमेरिकी विदेश मंत्री को लेकर कही बड़ी बात

India Pakistan Ceasefire: ऑल इंडिया हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान सभी के लिए राहत की बात है.

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात है. खासकर, ये उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो एलओसी के दोनों तरफ रहते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई ये खुशी की बात है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मीरवाइज ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "अल्हम्दुलिल्लाह. बेहतर समझ की जीत हुई है और भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए हैं. ये सभी के लिए बहुत बड़ी राहत है, खासकर एलओसी के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के लिए, जहां कीमती जानें चली गईं और घर और आजीविका नष्ट हो गई."

शांति और स्थिरता का साधन बातचीत है- मीरवाइज

इसके आगे उन्होंने कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा व्यापक मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा की संभावना का संकेत एक स्वागत किए जाने योग्य नतीजा है. शांति और स्थिरता का साधन बातचीत है. खुशी है कि दोनों पक्षों के नेतृत्व ने इस पर सहमति जताई."

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देश को दी बधाई

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने की सूचना सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर का समझौता हुआ है.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इसके कुछ देर बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया जाता है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीज युद्धविराम के फैसले पर सहमति की पुष्टि की जाती है. विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि शनिवार (10 मई) को साढ़े तीन बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया. दोनों के बीच चर्चा हुई और सीजफायर पर सहमति बनी. विदेश मंत्रालय के सचिव ने ये भी बताया कि दोनों देशों के सीजीएमओ के बीच अगली चर्चा 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम आतंकी हमले के बीच बड़ा फैसला, अब इस जिले में CCTV लगाना अनिवार्य
कुलगाम आतंकी हमले के बीच बड़ा फैसला, अब इस जिले में CCTV लगाना अनिवार्य
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget