एक्सप्लोरर

जुमे पर पाकिस्तान का जिक्र कर मीरवाइज उमर फारूक का बड़ा बयान, 'जब भी तनाव होता है...'

Mirwaiz Umar Farooq News: मीरवाइज उमर फारूक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तनाव की कीमत जम्मू-कश्मीर के लोगों को चुकाना पड़ता है.

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शांति की दुआ की. उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों में जंगी हथियार तैयार हैं, न्यूक्लियर हथियार तैयार हैं ऐसे में तो हम खुदा से शांति और अमन की ही दुआ करते हैं. 

'गहरे दुख और चिंता ने जकड़ लिया है'

 मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि पता नहीं क्या सूरत-ए-हाल होगी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, "जैसा कि जंग का खतरा बढ़ता जा रहा है और लोगों की कीमती जाने जा रही हैं, गहरे दुख और चिंता ने हमारे दिलों को जकड़ लिया है. दुर्भाग्य से जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव होता है, इसका नुकसान मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है."

'तुरंत तनाव कम करने की अपील की'

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि एलओसी पर लोग भारी परेशानियों से गुजर रहे है, क्योंकि उनकी जिंदगी, घर और आजीविका के नुकसान को महज कोलैटरल डैमज के रूप में देखा जाता है. उन्होंने कहा, "मैं दोनों मुल्कों से दरख्वास्त करता हूं कि वे तुरंत तनाव कम करें और इस खतरनाक रास्ते पर न चलें, जो केवल बर्बादी की ओर ले जा सकता है."

प्रशासन ने जामा मस्जिद जाने की इजाजत नहीं थी- मीरवाइज

मीरवाइज ने कहा कि उन्होंने आज (9 मई) को प्रशासन ने जामा मस्जिद जाने की इजाजत नहीं थी. लेकिन वो शांति की दुआ में सबके साथ शामिल है. उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वो पिछले जुमा का है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

बता दें कि मीरवाइज उमर फारूक ने ये बातें ऐसे समय में कहीं हैं जब भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. अभी तक सीमा पार से हुई फायरिंग में 16 लोगों की मौत हो गई है.

भारत ने पाकिस्तान के शहरों पर की जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है. उसने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाहौर और कराची सहित पाकिस्तान के कई शहरों पर हमले किए. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget