एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच फिर से बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में तापमान माइनस में चल रहा है. इस बीच यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घाटी में शीतलहर के साथ अब मौसम विभाग ने बर्फबारी की आशंका जताई है. 

Jammu Kashmir News: धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है. घाटी में तापमान लगातार गिरता जा रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी की आशंका जताई है. कश्मी में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विशोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक से दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने बताया कि तीन से छह जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं, जबकि चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी होगी. इस बीच, कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घाटी में ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में 'स्कीइंग' के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा.

पहलगाम में तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. श्रीनगर में मंगलवार की रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

'चिल्ला-ए-कलां'  की चपेट में कश्मीर घाटी

वर्तमान में कश्मीर घाटी 'चिल्ला-ए-कलां' (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है. इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. 'चिल्ला-ए-कलां' की 40 दिनों की अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है. 'चिल्ला-ए-कलां' अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी. 40 दिनों के 'चिल्ला-ए-कलां' के बाद 20 दिवसीय 'चिल्ला-ए-खुर्द' और 10 दिन का 'चिल्ला-ए-बच्चा' भी होगा जब घाटी में ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी.

ये भी पढ़ें: Simran Singh Case: मशहूर RJ सिमरन सिंह ने क्यों की खुदकुशी? अब माता-पिता ने यू-ट्यूबर से दोस्ती पर भी किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget