एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: भूस्खलन त्रासदी के बाद से सूना पड़ा माता वैष्णो देवी का दरबार, जानें- कब शुरू होगी यात्रा?

Mata Vaishno Devi Yatra: 17वें दिन भी माता वैष्णो देवी यात्रा बंद रही. गुफा तक रास्तों की मरम्मत लगभग पूरी कर ली है. सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद शनिवार या रविवार से यात्रा बहाल हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा लगातार 17वें दिन भी बंद रही. हालांकि, राहत की बात यह है कि जम्मू क्षेत्र में मौसम की स्थिति अब काफी बेहतर हो गई है और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यात्रा जल्द ही दोबारा शुरू की जा सकती है.

बादल फटने से बिगड़ा हालात

26 अगस्त को कटरा के त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित अधकुवारी में अचानक बादल फटने और भूस्खलन की बड़ी घटना हुई थी. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से यात्रा को रोक दिया गया था.

मरम्मत का काम लगभग पूरा

प्रशासन ने बताया कि गुफा मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर बड़े पैमाने पर मरम्मत और सफाई का काम चल रहा था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है. अधिकारियों का कहना है कि शनिवार या रविवार तक यात्रा को दोबारा शुरू करने की घोषणा हो सकती है.

सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

अधिकारियों ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसलिए हालात सामान्य होने और रास्ते पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा बहाल की जाएगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें.

लाखों भक्त हर साल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचते हैं. लंबे समय से यात्रा बंद रहने के कारण श्रद्धालु इंतजार कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दर्शन का मौका मिले. स्थानीय कारोबारियों और होटल व्यवसायियों को भी उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से उनकी रोज़ी-रोटी फिर से पटरी पर आ जाएगी.

अधिकारियों के मुताबिक, अगले 1-2 दिन में हालात का जायजा लेने के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा. अगर सबकुछ ठीक रहा तो हफ्ते के अंत तक श्रद्धालुओं के लिए वैष्णो देवी यात्रा का रास्ता खुल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget