एक्सप्लोरर

अपनी ही पार्टी के नेता ने CM उमर अब्दुल्ला को घेरा, आरक्षण नीति के मुद्दे पर मिला इंजीनियर राशिद का साथ

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने सीएम आवास के बाहर धरने का ऐलान किया. उन्हें AIP का समर्थन मिला है.

Jammu-Kashmir Reservation Policy: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ली की सरकार बने अभी कुछ ही समय हुआ है और उनके शासन में उनकी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के ही नेता प्रदर्शन करने लगे हैं. श्रीनगर सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने सीएम आवास के बाहर धरने का ऐलान कर दिया है. अपनी ही पार्टी और अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की वजह यहां की आरक्षण नीति बताई जा रही है, जिससे नेता खुश नहीं हैं. 

इसको लेकर अब आवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) ने भी समर्थन का ऐलान किया है. सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने आरक्षण नीति को तर्कसंगत बनाने की मांग की है. उनके इस धरना प्रदर्शन को AIP का सपोर्ट मिला है. पार्टी नेता इनाम-उन-नबी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी उनके जेल में बंद पार्टी प्रमुख और बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि AIP लोक कल्याण के हित में हर फैसले का समर्थन करती है. 

इंजीनियर राशिद की पार्टी ने दिया समर्थन
अपने पोस्ट में इनाम उन नबी ने कहा, "हमारे जेल में बंद सांसद बारामूला इंजीनियर राशिद के निर्देशों के अनुसार, एआईपी गर्व से आरक्षण नीति को तर्कसंगत बनाने की मांग को लेकर एनसी सांसद आगा रूहुल्ला के विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी का ऐलान करता है."

उमर अब्दुल्ला सरकार पर दबाव
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के दौरान भी आरक्षण नीति के मुद्दे ने जोर पकड़ा था. यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में अपने ही नेता द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन अब उमर अब्दुल्ला सरकार पर दबाव बढ़ा रहा है. आगा रुहुल्ला ने बीते नवंबर सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उमर अब्दुल्ला सरकार से कुछ वक्त देने की अपील की थी और कहा था कि उनकी दो बार मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद रूहुल्लाह मेहदी CM आवास पर देंगे धरना, कहा, 'सरकार से जवाब मांगूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget