एक्सप्लोरर

क्या इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही है देरी? फारूक अब्दुल्ला बोले- 'सभी के अपने-अपने...'

INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन के घटक दलों में किसी भी राज्य में सीट शेयरिंग नहीं हो पाई है. अब सीट शेयरिंग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का भी बयान सामने आया है.

Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने जम्मू कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(I.N.D.I.A) के साथ बातचीत में किसी भी तरह की देरी से शुक्रवार को इनकार किया और कहा कि इस दिशा में बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है. अब्दुल्ला का यह बयान तब आया है जब उन्होंने हाल में कहा था कि अगर सीट बंटवारे पर जल्द सहमति नहीं बनी तो ‘इंडिया’ के लिए मुश्किल हो सकती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चर्चा में, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘यदि सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया तो गठबंधन के लिए खतरा हो सकता है. इस काम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए. यह संभव है कि कुछ लोग एक साथ आकर एक अलग गठबंधन बना लें, जो मुझे सबसे बड़ा खतरा लगता है. अभी भी समय है.’’

सीट बंटवारे पर नहीं है समस्या- अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी को जम्मू कश्मीर में सीट बंटवारे के मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन से कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी के हितों को ध्यान में रखना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सीट बंटवारे में कोई देरी होगी. वे पहले से ही इसके बारे में बात कर रहे हैं. समय लगता है. सभी के अपने-अपने हित हैं और उन पर ध्यान देना होगा. मुझे यकीन है कि सब ठीक हो जाएगा.’’

कांग्रेस के साथ मुद्दा सुलझाने में नहीं दिक्कत- अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ ने कहा कि उनकी पार्टी को पहले भी कांग्रेस के साथ ऐसे मुद्दों को सुलझाने में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई है और अब भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. गठबंधन में उनकी पार्टी द्वारा कुछ सीट छोड़ने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘क्यों? यह इस पर निर्भर करेगा कि हम उनसे (इस मुद्दे पर) कब बात करेंगे. इसे सुलझाने में हमें उनके साथ कभी कोई कठिनाई नहीं हुई.’’ अब्दुल्ला ने दोहराया कि ‘‘सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है.’’

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: अगले सप्ताह कश्मीर घाटी में बदलने वाला है मौसम, हल्की बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget