एक्सप्लोरर

Kupwara Fire: कुपवाड़ा के रिहायशी इलाके में आधी रात को लगी भीषण आग, धू-धूकर जल गए कई मकान

Kupwara Fire News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एकबार फिर आगजनी की घटना सामने आई है. इस अग्निकांड में कई घर जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने की घटना आधी रात को हुई है.

Kupwara Fire Breaks Out: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार (22 अक्टूबर) आधी रात को आग लग गई. यह आग बाटोपरा के रिहायशी इलाके में लगी, जिसकी चपेट में आठ मकान आ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को भेजा गया और आग बुझाने के लिए कई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

राहत कार्य के लिए अग्निशमन सेवा के अलावा आर्मी, पुलिस और स्थानीय निवासियों ने भी मदद की. बताया जा रहा है कि इस घटना में सात मकान जलकर खाक हो गए हैं. इस संबंध में एक केस दर्ज कर लिया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है. 

रात 2 बजे लगी आग

इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है मकान धू-धूकर जल रहा है. पूरे इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं. यह वीडियो रात 2 बजे का है. बता दें कि पहाड़ी और बर्फीला इलाका होने के कारण कश्मीर के क्षेत्र में मकान बनाने में लकड़ियों का प्रयोग बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है. आग  फैलने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है. हालांकि जांच से ही साफ हो पाएगा कि यह आग कैसे लगी है. 

हाल के दिनों में बढ़ी हैं आग लगने की घटनाएं

कुछ दिन पहले भी कुपवाड़ा में एक तीन मंजिला मकान में आग लगई गई थी जिसकी वजह से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई थी. जुलाई के महीने में कुपवाड़ा के ही हंदवाड़ा इलाके में आग लगी थी. यह आग भी आधी रात को लगी थी जिसमें कम से कम नौ मकानों को नुकसान हुआ था और कुछ मवेशियों की मौत हो गई थी. 

पिछले महीने किश्तवाड़ जिले के मारवाह में भीषण आग लग गई थी जिसमें 70 से अधिक मकान जलकर खाक हो गए थे. आग पर काबू पाने के अनंतनाग से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी थीं. चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था. वहीं, उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद किश्तवाड़ के मारवाह जाकर नुकसान का जायजा लिया था.

ये भी पढ़ें- गांदरबल आतंकी हमले में मारे गये शशि भूषण का हुआ अंतिम संस्कार, क्या बोले डिप्टी CM सुरेंद्र चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget