एक्सप्लोरर

रुला देगा किश्तवाड़ आपदा का मंजर, बुरी तरह से घायल पिता को नहीं अपनी चोट की परवाह, रोते-बिलखते बेटी को ढूंढ रहे

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने तबाही में 46 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं. एक पिता अपनी लापता बेटी को ढूंढने के लिए बेताब है. इलाज के बीच भी वह अपनी बेटी के बारे में पूछ रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक रिमोट गांव में गुरुवार (14 अगस्त) को बादल फटने से भयावह आपदा आ गई. इस आपदा में अब तक 167 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. बचाए गए लोगों में से एक पिता अपनी 23 वर्षीय बेटी को ढूंढने के लिए बेचैन हैं, जो त्रासदी के बाद से लापता है. भारत भूषण और उनकी बेटी त्रासदी के समय मचैल माता मंदिर में पूजा करने गए थे.

भारत भूषण का कहना है कि वह केवल अपनी बेटी गहना रैना को ढूंढना चाहते हैं, उसके बारे में पता करना चाहते हैं. यह कहते हुए भारत भूषण के गले से आवाज नहीं निकल रही थी. उन्हें इलाज के लिए किश्तवाड़ जिला अस्पताल में लाया गया है. 

167 लोगों को बचाया गया, 38 गंभीर हालत में
गुरुवार, 14 अगस्त को चोसिटी गांव में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें दो CISF कर्मियों सहित कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य फंस गए. चोसिटी गांव में रात होने के बावजूद अंधेर में भी बचावकर्मियों ने जी-जान लगाकर काम किया और मलबे से 167 लोगों को बाहर निकाला. इनमें से 38 की हालत गंभीर है. 50 से अधिक लोगों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई अपने प्रियजनों की तलाश में बेचैन हैं, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

लोगों ने बताई आंखों-देखी
त्रासदी के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह एक नदी के किनारे लंगर स्थल पर नाश्ते का इंतजार कर रहे थे, तभी कुछ लोग घबराहट में चिल्लाने लगे और सभी से सुरक्षित स्थान पर भागने को कहने लगे. अचानक पानी का तेज बहाव आया. साथ में पत्थर और पेड़ भी आ गए, जिससे सब कुछ दब गया. 

गणेश नाम के एक श्रद्धालु ने कहा कि वह भाग्यशाली थे कि बच गए. वह दो बड़े पत्थरों के बीच फंस गया था. उन्होंने बताया कि लंगर स्थल लोगों से भरा हुआ था. कुछ लोग तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे और अन्य लोग मंदिर से वापस आ रहे थे. यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हुए थे.

लापता प्रियजनों को ढूंढने में लगे प्रभावित लोग
गुरुवार की रात तक करीब 10 लोग ने अपने परिजनों के लापता होने की शिकायत लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे. बादल फटने के बाद आई बाढ़ से मलबे और उखड़े हुए पेड़ों के बीच वाहन खड़े हैं, जिससे तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेना या घटनास्थल पर बचावकर्मियों को उतारना संभव नहीं हो सका. 

उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने के लिए सभी संसाधन जुटाए. घटनास्थल पर पहुंचे शर्मा बचाव अभियान की निगरानी करते देखे गए. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, जो स्थानीय विधायक भी हैं, घटनास्थल पर पहुंचे और पार्टी सहयोगी और किश्तवाड़ विधायक शगुन परिहार के साथ घायलों से मिले. 

फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget