एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी भूस्खलन: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 30, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें कैंसिल

Katra Landslide: जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 30 लोगों की जान चली गई. रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने अगले दिन मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की.

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है. मौत का यह आंकड़ा भूस्खलन के अगले दिन बढ़ गया. इस बात कि पुष्टि एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने की है.

दरअसल, मंगलवार (26 अगस्त) की दोपहर करीब 3.00 बजे कटरा के अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ था. कुछ ही समय में 8 लोगों की मौत की खबर आ गई थी, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे थे. समय बीतने के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया. 

और भी लोगों के दबे होने की आशंका
भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान बिना थके बिना रुके लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं. मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

कई पुल टूटे, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. लैंडस्लाइड के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया है. जम्मू में पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप्प है. भारी तबाही के बीच कठुआ में रावी पुल का हिस्सा बह गया है. सीआरपीएफ के 22 जवान, 3 लोकल नागरिकों और एक सीआरपीएफ के कुत्ते को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है.

जम्मू से 5000 लोगों का इवैक्यूएशन
जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार के मुताबिक, अब तक जम्मू संभाग से 5000 लोगों को इवैक्युएट किया गया है. रात भर कहीं से बादल फटने की कोई घटना सामने नहीं आई है. प्रशासन पुलिस और सेना अलर्ट पर हैं. चिनाब नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है. चिनाब नदी के आसपास कुछ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है.

नेटवर्क की समस्या बरकरार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि अभी भी कम्यूनिकेशन न के बराबर है. जियो मोबाइल पर थोड़ा-बहुत डेटा तो आ रहा है, लेकिन फिक्स्ड लाइन वाई-फाई नहीं है, ब्राउज़िंग नहीं हो रही है. लगभग कोई भी फोन ऐप नहीं चल रहा. एक्स जैसी चीज़ें बहुत धीरे खुलती हैं, व्हाट्सएप छोटे टेक्स्ट मैसेज के अलावा कोई भी चीज सेंड नहीं कर पा रहा. साल 2014 और 2019 के बुरे दिनों के बाद से अब तक इतना डिस्कनेक्ट महसूस नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुहुल्ला मेहदी का निशाना, 'फारूक अब्दुल्ला आपका बेटा बेगैरत है, कश्मीरी कौम नहीं'
रुहुल्ला मेहदी का निशाना, 'फारूक अब्दुल्ला आपका बेटा बेगैरत है, कश्मीरी कौम नहीं'
रुहुल्ला मेहदी ने NC और सांसदी से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत
रुहुल्ला मेहदी ने NC और सांसदी से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत
विधायकों की नारागजी के बीच उमर अब्दुल्ला को झटका, NC सांसद रुहुल्लाह ने दिया इस्तीफा
विधायकों की नारागजी के बीच उमर अब्दुल्ला को झटका, NC सांसद रुहुल्लाह ने दिया इस्तीफा
NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?
NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget