एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: BJP में नहीं थम रहा टिकट का विवाद, नाराज सांबा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

Jammu-Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी है. सांबा के जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है. बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर कई नेता खफा हैं. इसी नाराजगी के चलते सांबा जिले के अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं. सुरजीत सिंह मूलत: नेशनल कांफ्रेंस से थे. 

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कश्मीरा सिंह की आई प्रतिक्रिया
कश्मीरा सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वे 40 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं. सांबा जिला अध्यक्ष के लिए 2 बार पोलिंग बूथ एजेंट के रूप में शुरुआत करने और पंचायती राज सेल के राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में सेवा करने के बाद पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है. जिसके खिलाफ वे पहले राजनीतिक रूप से लड़ते रहे हैं. बता दें कि सुरजीत सिंह सलाथिया इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस में थे और साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे.

बीजेपी के सीनियर नेताओं का इस्तीफा
गौरतलब है कि चुनाव से पहले जम्मू और कश्मीर बीजेपी में कई नेता विरोध के सुर उठा रहे हैं. यहां टिकट बंटवारा पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बनता दिख रहा है. बीजेपी के सीनियर नेताओं को टिकट न मिलने की नाराजगी है. इसी के चलते 50 साल से बीजेपी के साथ रहे चंद्र मोहन शर्मा ने भी अब साथ छोड़ दिया है. इसके अलावा, कटरा की वैष्णो देवी सीट से नेता रोहित दुबे भी नाराज हैं. माना जा रहा है कि दोनों ही नेता कोई और पार्टी जॉइन करने के बजाय निर्दलीय ही चुनाव लड़ सकते हैं. 

टिकट न मिलने की वजह से बीजेपी नेताओं में नाराजगी
कश्मीरा सिंह के पहले चंद्रमोहन शर्मा ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद शर्मा ने कहा वे लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और जनसंघ के लिए कई बार जेल भी गए, पार्टी की तरफ से सोच समझकर टिकट नहीं दी गई. उन्होंने जम्मू कश्मीर बीजेपी इकाई पर सही उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं भेजने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, श्रीनगर SSP सहित 7 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget