एक्सप्लोरर

गांदरबल में आतंकी हमले से कश्मीर घाटी में खौफ, घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों ने बताई पूरी बात

Jammu & Kashmir: कश्मीर घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल है. बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर कश्मीर घाटी छोड़कर जा रहे हैं.

Jammu & Kashmir: कश्मीर घाटी के गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों में डर और खौफ का माहौल है. बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर कश्मीर घाटी छोड़कर जा रहे हैं, हालांकि कश्मीर घाटी छोड़ने की वजह पर प्रवासी मजदूर की राय बंटी हुई है. 

जम्मू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार का नजारा कुछ अलग था. आमतौर से यात्रियों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहने वाले इस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपना बोरिया बिस्तर बांधकर अपनी अपनी ट्रेन का इंतजार करते दिखे. इन प्रवासी मजदूरों के चेहरों पर डर और खौफ साफ झलक रहा था. रेलवे स्टेशन पर जिस तरफ आपकी नजर जाएगी आपको प्रवासी मजदूर अपने सामान के साथ दिखाई देंगे.

बिहार के रहने वाले रेत मजदूर पप्पू का दावा है कि हमले के बाद कश्मीर घाटी में काम कर रहे हैं प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल है. हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि उन्हें कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा लेकिन वह डर के मारे वहां से निकल आए. उसने कहा, "सोमवार को जब में बाजार में घूम रहा था तो मुझे कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि आप शाम ढलने के बाद बाजार में मत घूमिए". पप्पू ने दावा किया कि जिस तरह से कश्मीर घाटी में रविवार शाम मजदूरों पर हमला किया गया उसके बाद वहां काम कर रहे हैं मजदूरों में डर और खौफ का माहौल है. 

उत्तर प्रदेश के बहराइच के श्यामजी का दावा है कि वह भी कश्मीर में रंग रोगन का काम करते हैं. उन्होंने कहा, "मंगलवार शाम को मेरी ट्रेन है और मेरी बुकिंग हो गई है. सर्दी के मौसम में कश्मीर घाटी में रंग रोगन का काम नहीं होता इसलिए मैं वापस जा रहा हूं". श्यामजी के साथ ही उनका छोटा भाई भी था. श्यामजी के छोटे भाई के मुताबिक जान का डर सबको रहता है और जिस तरह से कश्मीर घाटी में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया. उसके बाद वहां काम करना खतरे से खाली नहीं. उन्होंने बताया कि वह अब कश्मीर घाटी दोबारा नहीं जाएंगे. 

वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन पर टी स्टाल के पास कुछ लोग चाय की चुस्की ले रहे थे. चर्चा कश्मीर में हालात की थी. यह सभी लोग प्रवासी मजदूर थे और कश्मीर में हालात पर चिंता जता रहे थे. उनके मुताबिक जिस तरह से वहां काम कर रहे हैं, मजदूरों को आतंकियों नहीं निशाना बनाया, उसके बाद उनके वहां रहना ठीक नहीं है. 

वहीं बिहार के सरफराज का कहना है कि वह कश्मीर में काम करते हैं. ठंड के मौसम में लोग टाइल नहीं लगवाते इसलिए मैं वापस अपने गांव जा रहा हूं. इस हमले के बाद हमें कश्मीर में किसी प्रकार का कोई डर या खतरा नहीं है. वहां के लोग मेहमान नवाजी में विश्वास रखते हैं और हमें घर के सदस्य की तरह रखते हैं. "जो कुछ कश्मीर में हुआ वह ठीक नहीं लेकिन इस घटना से हम लोगों का कश्मीर छोड़ना नहीं जोड़ा जाना चाहिए",. 

वहीं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बयान दिया है कि कश्मीरी घाटी से प्रवासी मजदूरों को पुलिस और प्रशासन घाटी छोड़ने के लिए कह रही है. 
वहीं कश्मीर पुलिस ने भी तुरंत इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कश्मीर पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर जिस तरह से पुलिस और प्रशासन के खिलाफ खबरें फैलाई जा रही हैं, वह भ्रामक है. पुलिस के मुताबिक कश्मीर में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए वह कटिबंध हैं. 

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: गांदरबल आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget