एक्सप्लोरर

Kashmir Cold Wave: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप, डल झील पर बर्फ की चादर, वाटर सप्लाई की पाइप में पानी जमा

Kashmir Weather Update: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और आसपास के इलाकों में थोड़ी बर्फबारी हुई है, लेकिन घाटी में फिलहाल शुष्क मौसम है और दिसंबर आखिर तक बारिश होने का कोई प्रमुख अनुमान नहीं है.

Kashmir Cold wave: कश्मीर शीतलहर की चपेट में है. पूरी घाटी में तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है. जिससे पारा शून्य से और नीचे चला गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान रविवार रात्रि की तुलना में एक से दो डिग्री तक गिरा है. अधिकारियों ने बताया कि कड़ाके की सर्दी की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनों में पानी जम गया है. डल झील का अंदरूनी हिस्सा और घाटी के अन्य जलाशय भी जम गए.

श्रीनगर में पारा गिरा
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि यहां पारा रविवार रात्रि को शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था. इसी तरह पहलगाम में न्यूनतम पारा शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो रविवार रात को शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था. उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया. अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा. कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

दक्षिण कश्मीर में हुई बर्फबारी
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और आसपास के इलाकों में थोड़ी बर्फबारी हुई है लेकिन घाटी में फिलहाल शुष्क मौसम है और दिसंबर आखिर तक बारिश होने का कोई प्रमुख अनुमान नहीं है. कश्मीर में अभी 'चिल्लई-कलां' का दौर जारी है. यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था. यह 40 दिन तक चलता है जिसमें कश्मीर घाटी में शीतलहर चलने के साथ ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाती है. इस अवधि में बर्फबारी की प्रबल संभावना रहती है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है. 'चिल्लई-कलां' का दौर 30 जनवरी को समाप्त होगा और उसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' शुरू होगा, जिसमें भी कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी रहेगी. फिर 10 दिन का 'चिल्लई बच्चा' का दौर रहेगा, तब घाटी में ठंड में कमी आने लगेगी.

Bharat Jodo Yatra: केसी वेणुगोपाल का आरोप- 'भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए सरकार बना रही कोरोना का बहाना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget