एक्सप्लोरर

Jammu: श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी, ऑपरेटर की मौत, छह घायल

Srinagar Jammu Highway Landslide: श्रीनगर-जम्मू हाईवे कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. दो हफ्ते पहले भी इस हाइवे पर ऐसा ही भूस्खलन हुआ था. इसमें दो एम्बुलेंस फंस गए थे.

Landslide On Srinagar-Jammu Highway: श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन (Landslide) में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई. इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान मोहम्मद ताज, रुबीना बेगम, सकिना बेगम, अब्दुल हमीद, सलमा बीबी और मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह सभी राजौरी जिले के मूंगलू गांव के निवासी हैं. भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है जम्मू-कश्मीर हाइवे
बता दें कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी को देख के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. इस हाइवे पर अक्सर भूस्खलन की खबरें आती रहती हैं, खासतौर पर मानसून के मौसम में भूस्खलन की घटनाएं यहां ज्यादा होती हैं. भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो जाता है और इलाके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

एसएसपी ने शेयर किया भूस्खलन का वीडियो
अभी तक अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि हाइवे को यातायात के लिए फिर कब खोला जाएगा. वहीं एसएसपी मोहित शर्मा ने ट्विटर पर भूस्खलन का एक वीडियो भी शेयर किया है. न्यूज वेब पोर्टल ग्रेटर कश्मीर के अनुसार, भूस्खलन के मलबे के नीचे एक कार दब गई जबकि दूसरी कार खाई में लुढ़क गई. वहीं खनन कंपनी का एक कर्मी भी इसके मलबे में फंस गया, घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

 

दो हफ्ते पहले भी हुआ था भूस्खलन
इसी हाइवे पर दो हफ्ते पहले भी इसी तरह का भूस्खलन हुआ था, जिसकी वजह से सैकड़ों यात्री हाइवे पर फंस गए थे. इस भूस्खलन में शवों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गई थीं.

यह भी पढ़ें: J&K: कंधार हाईजैक में शामिल आतंकी मुश्ताक जरगर के श्रीनगर वाले घर पर चला बुलडोजर, NIA ने जब्त की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget